फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गोली मारने वाले हमलावर पुलिस की पहुंच से दूर

गोली मारने वाले हमलावर पुलिस की पहुंच से दूर

Wed, 02 Jan 2019 10:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
गोली मारने वाले हमलावर पुलिस की पहुंच से दूर
गोली मारने वाले हमलावर पुलिस की पहुंच से दूर
विज्ञापन

मामूली विवाद में छात्र को मार दी थी गोली
प्रयागराज। मामूली विवाद पर छात्र को गोली मारकर घायल कर देने वाले अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। घायल छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। घायल छात्र के पिता ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बता दें, इंजमाम उल (17) पुत्र इसरारुल गौसनगर का रहने वाला है। वह हाईस्कूल का छात्र है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह 60 फीट रोड होते हुए बाइक से कहीं जा रहा था। तभी रास्ते में खड़े चार युवकों को उसने हटने को कहा। इस पर युवकों ने उसे गाली दे दी। जब इंजमाम ने विरोध किया तब एक युवक ने असलहा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। गोली सीने में लगी और छात्र बाइक से नीचे गिर पड़ा। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजनों ने देर-रात उसे लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया। घायल छात्र की निशान देही पर पुलिस ने जेके नगर निवासी सलाउद्दीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस आरोपी के पिता से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर करेली के मुताबिक घायल छात्र की हालत अब पहले से बेहतर है। गुरूवार को उसे वापस यहां लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed