{"_id":"5bf9a9d0bdec22415774e437","slug":"171543088592-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने छात्रों से अंडरटेकिंग न लेने पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने छात्रों से अंडरटेकिंग न लेने पर उठे सवाल
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने छात्रों से अंडरटेकिंग न लेने पर उठे सवाल
इविवि प्रशासन का दावा, सभी को देनी होगी अंडरटेकिंग
हॉस्टलों के आधे कमरों पर अराजकतत्वों का कब्जा
प्रयागराज। हॉस्टलों में पुनर्प्रवेश के दौरान छात्रों से अंडरटेकिंग ली जाएगी कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है या नहीं। इस बाबत डीएसडब्लयू ने निर्देश जारी किए हैं। लेकिन, जो छात्र प्रवेश ले चुके हैं, डीएसडब्ल्यू की ओर से जारी निर्देश में उनसे अंडरटेकिंग लिए जाने का जिक्र नहीं है। ऐसे में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अब इविवि प्रशासन दावा कर रहा है कि सभी छात्रों से अंडरटेकिंग ली जाएगी।
पिछले दिनों चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे और डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों से हॉस्टलों में अवैध कब्जों की सूची मांगी थी। ज्यादातर हॉस्टलों में तकरीबन 50 फीसदी कमरों पर अवैध कब्जे चिह्नित किए गए हैं। इविवि प्रशासन ने हॉस्टलों से अराजकतत्वों को हटाने के लिए पुलिस से सहयोग मांगा था। हॉस्टलों में तलाशी अभियान के लिए पुलिस फोर्स नहीं मिली तो चीफ प्रॉक्टर ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर हॉस्टलों में संचालित अराजक गतिविधियों से अवगत कराया। अगर पीसीबी हॉस्टल में छात्र नेता की हत्या न होती और सलोरी में भाजपा नेता के घर पर हमला न होता तो इन दोनों हॉस्टलों में छापेमारी की उम्मीद बहुत कम थी।
ताराचंद हॉस्टल में असलहे और बारूद भी बरामद हुआ है। इसके बावजूद हॉस्टलों से अराजकतत्वों को बाहर नहीं किया जा रहा। अब डीएसडब्लयू ने हॉस्टलों के संरक्षकों और अधीक्षकों को पत्र लिखकर कहा है कि पुनर्प्रवेश के दौरान छात्रों से अंडरटेकिंग ली जाए। सवाल उठ रहे हैं कि जो छात्र प्रवेश ले चुके हैं, उनसे अंडरटेकिंग क्यों नहीं ली जा रही। इस बारे में डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार का कहना है कि तकरीबन 90 फीसदी छात्रों ने पुनर्प्रवेश नहीं लिया है, इसलिए उनसे पहले अंडरटेकिंग ली जा रही है। जो छात्र प्रवेश ले चुके हैं, उन्हें भी अंडरटेकिंग देनी होगी कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज है या नहीं।