फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पारा लुढ़का शीतलहरी का प्रकोप

पारा लुढ़का शीतलहरी का प्रकोप

Wed, 27 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
पारा लुढ़का शीतलहरी का प्रकोप
पारा लुढ़का, शीतलहरी, कोहरा
विज्ञापन

0 न्यूनतम पर 7.3 डिग्री पर आया, विकिरण कुहासे का प्रकोप, 10 बजे तक रही धुंध
0 गलन के प्रभाव से ठंडे होने लगे हाथ-पैर, सताएगी सर्दी
इलाहाबाद।
मंगलवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पश्चिमी विक्षोभ का दूसरा चरण बर्फीली हवाओं के असर से शीतलहरी लेकर आया है। न्यूनतम और अधिकतम पारा लुढ़क गया। सुबह नौ बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा। शीतलहरी के हावी रहने से सूरज निकला लेकिन धूप बेअसर रही। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि गलन के कारण ठंड हड्डियां कंपाएगी।

सप्ताह भर बादलों की लुकाछिपी हटने के साथ विकिरण कुहासे का प्रभाव लंबे समय कोहरा कहर बरपाएगा। सर्द हुआ मौसम हड्डियां कड़कड़ाएगा। दिन मेेें सर्द हवाओं के बीच खिली धूप राहत कम दे पाएगी। मंगलवार को अधिकतम पारा 23.2 और न्यूनतम पारा इस मौसम में सबसे कम 7.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दोनों स्थिति में पारा लुढ़कने से वातावरण में नमी बनी रहेगी। इससे पहले न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस पर आया था।आने वाले कुछ दिनों में धूप निकलने के बाद भी फिलहाल बर्फीली हवाएं चुभेंगी। इस गिरते तापमान में तीखी हवाओं संग कोहरा भी सताएगा। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एसएस ओझा के मुताबिक हिमालय और हिमाचल में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां हैं। पारा लुढ़कने के साथ कोहरा छाया रहेगा। शीतलहरी अपना प्रकोप दिखाएगी।
विज्ञापन

--------------------------------------------------------
अब तक का न्यूनतम तापमान


एक सप्ताह का तापमान
-------------------
16.12.2017
अधिकतम - 24.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 12.2 डिग्री सेल्सियस
17.12.2017
अधिकतम - 23.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 10.5 डिग्री सेल्सियस
18.12.2017
अधिकतम - 22.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 8.5 डिग्री सेल्सियस
19.12.2017
अधिकतम - 23.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 10.9 डिग्री सेल्सियस
20.12.2017
अधिकतम - 23.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 11.9 डिग्री सेल्सियस
21.12.2017
अधिकतम - 23.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 9.6 डिग्री सेल्सियस
22.12.2017
अधिकतम - 24.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 11.0 डिग्री सेल्सियस
23.12.2017
अधिकतम - 24.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 11.2 डिग्री सेल्सियस
24.12.2017
अधिकतम - 24.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 9.3 डिग्री सेल्सियस
25.12.20.17
अधिकतम - 23.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 8.8 डिग्री सेल्सियस
26.12.2017
अधिकतम - 23.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 7.3 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed