फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जोसफेस्ट ट्रॉफी एसजेसी के नाम

जोसफेस्ट ट्रॉफी एसजेसी के नाम

Fri, 03 Nov 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
जोसफेस्ट ट्रॉफी एसजेसी के नाम
‘जोसफेस्ट’ ट्रॉफी एसजेसी के नाम
विज्ञापन

0 बीएचएस को दूसरे स्थान पर रहकर करना पड़ा संतोष
0 एसएमसी-जीएचएस संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जोसफेस्ट-2017 को ओवरऑल चैंपियन सेंट जोसफ कॉलेज (एसजेसी) रहा। एसजेसी ने जोसफेस्ट ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। वहीं, ब्वॉयज हाई स्कूल (बीएचएस) को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा, जबकि सेंट मेरी कान्वेंट (एमएससी) और गर्ल्स हाई स्कूल (जीएचएस) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। जोसफेस्ट समारोह के दूसरे दिन मुख्य अतिथि एवं एसजेसी के पूरा छात्र रहे न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने कहा कि आज वह जो भी हैं, इस कॉलेज की वजह से हैं। विनम्रता शिक्षित होने की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने इस बाबत बच्चों को कई वाकये सुनाकर प्रेरित किया।
एजेसी के प्रधानाचार्य फादर रॉल्फी डिसूजा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य जोसफ सगाई नाथन, प्रधानाध्यापक फादर टाइटस लोबो, कॉलेज प्रशासक मगावन, मुख्य समन्वयक ज्योति दूबे आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. रजना त्रिपाठी ने किया। अंत में कॉलेज कैप्टन यशस्वी राज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जोसफेस्ट-2017 के तहत शुक्रवार को आयोजित हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में विषय ‘आदर्श और नैतिकता के बिना जीवन कुछ भी नहीं है’ कि पक्ष में बोलने वालों में सर्वश्रेष्ठ वक्ता एसजेसी के शशांक सक्सेना एवं विपक्ष में बोलने वालों में सर्वश्रेष्ठ वक्ता एसजेसी के ही अवतेज सिंह रहे। अवतेज सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता भी घोषित किए गए। एसजेसी को सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब मिला। वहीं, अंग्रेजी कहानी लेखन में भी एसजेसी सर्वश्रेष्ठ टीम रही।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों के नाम इस प्रकार हैं: अंग्रेजी लेखन- यशस्वी राज (एसजेसी), अंवेशिका सिंह एवं अनन्या नियोगी (जीएचएस)। कव्वाली प्रतियोगिता -एमपीवीएम, एसजेसी एवं एसएमसी। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता- एसजेसी, आईपीईएम एवं एमपीवीएम-एसजेसी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता- एसजेसी, बीएचएस-आईपीईएम एवं एसएमसी। सेल इट टू विन इट प्रतियोगिता- आईपीईएम, बीएचएस एवं एमपीवीएम। कोड मास्टर्स प्रतियोगिता- एसजेसी, जीएचएस एवं आईपीईएम। समूह रचनात्मक प्रतियोगिता- एसजेसी, एसएमसी एवं एमपीवीएम। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता- बीएचएस-एसजेसी, एसएमसी एवं एसएम मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed