{"_id":"59db83ef4f1c1bd1538b68b1","slug":"171507558383-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के एमएसटी धारकों की जेब पर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के एमएसटी धारकों की जेब पर चोट
Updated Mon, 09 Oct 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज के एमएसटी धारकों की जेब पर चोट
0 इलाहाबाद से विभिन्न रूटों की एमएसटी के किराये में सात फीसदी की हुई वृद्धि
इलाहाबाद। रोडवेज की साधारण, जनरथ, शताब्दी, वॉल्वो सेवा के साथ अब मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) बनवाकर सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर भी बोझ बढ़ गया है। अब सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन आदि स्थानों से एमएसटी बनवाने वाले यात्रियों से रोडवेज ने बढ़ी हुई रकम लेनी शुरू कर दी है। इलाहाबाद से विभिन्न रूटों की तरफ एमएसटी बनवाने वाले यात्रियों को पहले के मुकाबले सात फीसदी ज्यादा किराया देना पड़ रहा है।
पांच अक्तूबर से यूपी रोडवेज ने अपना किराया बढ़ाया है। इसके तहत साधारण सेवा में 95 पैसा प्रति किलोमीटर, एक्सप्रेस सेवा में 1.18 रुपये और वाल्वो में 2.56 रुपये प्रति किलोमीटर किराये की वृद्धि की गई है। किराया बढ़ने के बाद अब एमएसटी धारकों की जेब पर भी बोझ पड़ गया है। रोडवेज द्वारा एमएसटी की नई दरें जारी की गई है। नौकरीपेशा लोगों के साथ ही अन्य कामकाज के लिए अक्सर एक रूट पर सफर करने वाले एमएसटी बनवाकर रोडवेज बसों में यात्रा करना पसंद करते हैं। इलाहाबाद में रोडवेज के कुल एमएसटी धारकों की संख्या तकरीबन तीन हजार है। हर माह 200 से ज्यादा नई एमएसटी बनती है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक एमएसटी की नई दरें जारी कर दी गई है।
इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों के लिए एमएसटी की दर
कहां के लिए पहले अब
सैनी 2196 2354
गोपीगंज 2206 2462
कुंडा 1944 2174
फूलपुर 1090 1202
बादशाहपुर 1702 1922
मछलीशहर 2886 3182