फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बच्चों को बीमारियों से बचाएगा मिशन इंद्रधनुष

बच्चों को बीमारियों से बचाएगा मिशन इंद्रधनुष

Sun, 08 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को बीमारियों से बचाएगा मिशन इंद्रधनुष
बच्चों को बीमारियों से बचाएगा मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण
विज्ञापन

डफरिन अस्पताल में उद्घाटन, शहर के 23 पीएचसी में होगा टीकाकरण
जागरूकता रैली निकालकर बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने की दी सलाह
दिसंबर तक चार चरणों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाने की योजना

इलाहाबाद। बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ रविवार को जिला महिला चिकित्सालय डफरिन में किया गया। निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने फीता काटकर टीकाकरण का उद्घाटन किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण जागरूकता रैली को भी रवाना किया। उन्होंने प्रसूताओं को टीकाकरण का महत्व बताकर हर बच्चे को तय समय पर टीका लगवाने की सलाह भी दी।
कार्यक्रम के उद्घाटन मौके पर सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को जन्म से डेढ़, ढाई, साढ़े तीन, नौ महीना, डेढ़ और पांच साल में सात टीके लगाकर सात प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शहर के 23 पीएचसी में मिशन इंद्रधनुष के तहत भी टीकाकरण किया जाएगा। माताओं को बच्चों की देखरेख करने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन के तकनीकी सहयोग से यह टीकाकरण कार्यक्रम नौ से 17 अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम का दूसरा चरण नवंबर, तीसरा दिसंबर और चौथा चरण जनवरी में आयोजित होगा। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार, नोडल अधिकारी अनिल कुमार, डब्ल्यूएचओ के डॉ. आलोक कुमार व डॉ. अजय, यूनिसेफ की नीलम यादव, डफरिन की एसआईसी डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. नुरुस, विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed