फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेलवे की रामलीला में जन्मे राम

रेलवे की रामलीला में जन्मे राम

Sat, 07 Oct 2017 08:19 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
रेलवे की रामलीला में जन्मे राम
जन्मे राम-सीता, दशानन को मिला शिव से वरदान
विज्ञापन

0 रेलवे की रामलीला में रामकथा के कई प्रसंगों का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
श्रीश्री उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी की ओर से स्मिथ रोड स्थित मनोरंजन गृह में शनिवार को राम-सीता जन्म सहित रामकथा के कई प्रसंगों का मंचन हुआ। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से लोगों को बांधे रखा।

मंच पर रावण का आगमन और कैलाश पर्वत को उठाने का उपक्रम करना। असफल रहने पर भगवान शिव जी को प्रसन्न करने का संकल्प कर तपस्या करना। शिवजी का तपस्या से प्रसन्न होना और वरदान में तलवार देना। शिवजी से वरदान पाकर रावण का अहंकारी होना और ऋषि-मुनियों पर अत्याचार करना। सभी देवता भगवान विष्णु के पास जाकर रावण के अत्याचार से ऋषि-मुनियों को बचाने की प्रार्थना करते हैं। तब भगवान विष्णु राजा दशरथ के यहां राम रूप में अवतार लेते हैं। वहीं मेघनाथ के अत्याचार से जनक पुरी में अकाल पड़ता है। राजा जनक द्वारा हल चलाने पर धरती से सीताजी का जन्म होता है। जयकारों से लीला स्थल गूंजता रहा। राघवेंद्र सिंह भगवान विष्णु, गुड्डू खान मेघनाद, अरविंद पांडेय रावण, शिव नरेश दशरथ, जूही प्रजापति कौशल्या एवं छाया रावत कैकेयी का पात्र निभाया। इस अवसर पर संतकुमार वर्मा, रविभूषण गुप्ता आदि उपस्थित थे। रविवार को सीता स्वयंवर लीला मंचित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed