{"_id":"59bfeeca4f1c1b1f688b5330","slug":"171505750730-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी होगी छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जारी होगी छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जारी होगी छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना
0 विश्वविद्यालय में बढ़ा चुनावी शोर, कक्षाएं बाधित
0 इविवि प्रशासन ने प्रत्याशियों को जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी जाएगी। हालांकि, अधिसूचना जारी होने से पहले ही विश्वविद्यालय और हॉस्टलों में चुनाव को लेकर धूम मची हुई है। दिनभर सभाओं और जनसंपर्क का दौर जारी है। सोमवार को लाउडस्पीकर लगाकर मीटिंग की गई और प्रत्याशियों ने कक्षाओं में जाकर जनसंपर्क किया। इसकी वजह से शिक्षण कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहा और चीफ प्रॉक्टर को सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहना पड़ा कि यह अनुशासनहीनता है और इसके लिए प्रत्याशी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 14 अक्तूबर को प्रस्तावित है। मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ चुनाव का पूरा कार्यक्रम सार्वजनिक कर दिया जाएगा। संभावना है कि तीन अक्तूबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव में माह भर से भी कम समय बचा है। इविवि परिसर, हॉस्टल, इविवि रोड समेत यूनिवर्सिटी के आसपास इलाके छात्र नेताओं के पोस्टर-बैनर से पट गए हैं। जगह-जगह पम्फलेट बिखरे पड़े हैं। सोमवार को तो पूरे विश्वविद्यालय में चुनाव को लेकर हो-हल्ला होता रहा। कक्षाएं बाधित होने की शिकायत मिलने पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में छात्रसंघ चुनाव तक सार्वजनिक सभा, ध्वनि विस्तरक यंत्रों का प्रयोग, जुलूस के रूप में परिसर में घूमना, नारेबाजी करना, क्लासरूम में घुसकर कक्षाएं बाधित करना और विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की अशांति फैलाना प्रतिबंधित है। इस निर्देश का उल्लंघन करके अनुशासनहीनता करने वाले इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।