फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसपीएम, ईश्वर शरण में भी शिक्षक भर्ती शुरू

एसपीएम, ईश्वर शरण में भी शिक्षक भर्ती शुरू

Mon, 11 Sep 2017 09:11 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
एसपीएम, ईश्वर शरण में भी शिक्षक भर्ती शुरू
एसपीएम, ईश्वर शरण में भी शिक्षक भर्ती शुरू
विज्ञापन

0 राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में प्राचार्य के एक पद पर भर्ती
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध श्याम प्रसाद मुखर्जी (एसपीएम) महाविद्यालय और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में भी शिक्षक भर्ती शुरू हो गई है। इन दोनों महाविद्यालयों ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। वहीं, राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में प्राचार्य पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

श्याम प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 31 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए अभ्यर्थियों से 21 दिनों के भीतर आवेदन मांगे गए हैं। पिछले साल तीन सितंबर को भी इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था लेकिन किसी कारण से भर्ती नहीं हो सकी। पुराने विज्ञापन के तहत जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, उन्हें अब दोबारा आवेदन करना होगा। वहीं, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में प्राचीन इतिहास, वणिजय, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, रक्षा अध्ययन, हिंदी, मध्यकालीन इतिहास, दर्शन शास्त्र, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र विषय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति होनी है। इसके लिए 14 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। हालांकि पिछले साल 30 अगस्त को भी इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था लेकिन भर्ती नहीं हुआ। यहां भी पुराने आवेदकों को इस बार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दोबारा आवेदन करना होगा। इसके अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सीएमपी डिग्री कॉलेज और आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed