फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अर्द्ध कुंभ में रूटवार जंक् शन पर बनाए जाएंगे गेट

अर्द्ध कुंभ में रूटवार जंक् शन पर बनाए जाएंगे गेट

Fri, 16 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
अर्द्ध कुंभ में रूटवार जंक्
शन पर बनाए जाएंगे गेट
नोट: कुंभ तैयारी का लोगों लगाएं
विज्ञापन

000000000000000000000000000

अर्द्ध कुंभ में रूटवार जंक्शन पर बनाए जाएंगे गेट
0 भीड़ नियंत्रित करने के लिए हर एक गेट पर होगा रूट का उल्लेख
0 जो लोग पढ़ना नहीं जानते उनके लिए गेट पर हाेंगे अलग-अलग रंग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
वर्ष 2019 में लगने वाले अर्द्धकुंभ मेले के मद्देनजर जंक्शन पर यात्रियों के प्रवेश के लिए रेलवे की ओर से इस बार खास व्यवस्था की जा रही है। मेले के दौरान प्रवेश के लिए कई गेट बनाए जाएंगे। हर एक गेट का रंग अलग करने की भी तैयारी है। इस दौरान सभी गेट पर ट्रेनों के रूटवार बोर्ड भी लगाए जाएंगे। अगर किसी यात्री को कानपुर-दिल्ली रूट की ट्रेनों में सफर करना है तो वह सीधे उस गेट से प्रवेश करें, जहां संबंधित रूट का बोर्ड लगा है।

अर्द्ध कुंभ मेले के मद्देनजर रेल महकमे को अक्तूबर 2018 तक सभी तैयारियां पूरी कर लेनी हैं। इसके लिए रेलवे द्वारा तमाम कार्य शुरू कराए जा चुके हैं, जबकि कुछ कार्य आने वाले दिनों में कराए जाएंगे। मेले के दौरान आने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना रेलवे के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। वर्ष 2013 में मौनी अमावस्या के दिन जंक्शन पर मची भगदड़ जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए रेलवे इस बार व्यापक इंतजाम करने जा रहा है। मेला अवधि के दौरान जंक्शन पर यात्रियों का रूटवार प्रवेश कराने की योजना है। इस पर अफसरों ने मंथन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि सिटी साइड पर जंक्शन पर प्रवेश के लिए कई गेट बनाए जाएंगे। हर एक गेट पर रूट वार स्टेशनों का नाम लिखा होगा। यानी अगर किसी यात्री को झांसी, बांदा रूट की तरफ जाना है तो वह गेट नंबर एक से जाए। इसी तरह वाराणसी, गोरखपुर रूट के यात्री गेट नंबर दो से प्रवेश करें। सूत्रों के मुताबिक रूट वाइज गेट बनाने पर अभी वरिष्ठ अफसरों की सहमति ली जानी बाकी है। हर एक गेट पर कलर कोडिंग भी की जाएगी। ताकि ऐसे यात्री जो पढ़े लिखे नहीं है उन्हें गेट का रंग बताकर उनकी राह आसान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed