{"_id":"5ccb1461bdec22076d2041ab","slug":"161556812897-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की लोकप्रियता से विपक्षियों में है बौखलाहट : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की लोकप्रियता से विपक्षियों में है बौखलाहट : केशव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी की लोकप्रियता से विपक्षियों में बौखलाहट: केशव
0 शहर पश्चिमी, कोरांव, मेजा एवं करछना विधानसभा क्षेत्र में केशव ने की सभा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युग निर्माता बताया। जो देश कभी भारत को महत्व नहीं देते थे वे भी पिछले पांच साल में देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इससे विपक्ष बौखला गया है। यह बातें सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को शहर पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
धूमनगंज के हनुमान वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाई का असर केवल देश में नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी केशरी देवी पटेल की मौजूदगी में केशव ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए पीएम मोदी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी की वजह से ही अजहर मसूद को ग्लोबल आतंकी संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया। आज भारत विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था है तो इसका श्रेय भी पीएम मोदी को ही जाता है। 56 इंच के सीने वाले चौकीदार से विपक्ष इतना भयभीत है कि बिना गठबंधन के चुनावी समर में उतरने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। कार्यक्रम में केशरी देवी पटेल ने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर विपक्षियों के लिए जहर बन गई है। इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने इलाहाबाद संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी के साथ मांडा, मेजा, करछना में भी चुनावी सभाएं संबोधित की। इस दौरान विधायक नीलम करवरिया, डा. अजय भारतीय, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, शिवदत्त पटेल, नरेंद्र देव पांडेय, सुबोध सिंह, दीपक पटेल, अखिलेश सिंह, नवीन दीक्षित, आशीष गुप्ता, देवेंद्र नाथ मिश्र, पवन श्रीवास्तव, रवि केसरवानी, चंद्रमा यादव, मिथिलेश सिंह, श्याम चंद्र, अमरजीत सिंह, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।