फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि में प्रवेश के लिए दो दिनों में 13 हजार रजिस्ट्रेशन

इविवि में प्रवेश के लिए दो दिनों में 13 हजार रजिस्ट्रेशन

Sat, 13 Apr 2019 09:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
इविवि में प्रवेश के लिए दो दिनों में 13 हजार रजिस्ट्रेशन
इविवि में प्रवेश के लिए 13 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

स्नातक में प्रवेश के लिए सबसे अधिक सात हजार पंजीकरण
रजिस्ट्रेशन कराने वालों में दस फीसदी ने पूरी की आवेदन प्रक्रिया

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए दो दिनों के भीतर 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए। हालांकि इनमें से महज दस फीसदी ने ही शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है। हालांकि हर साल आवेदन की यही स्थित रहती है। रजिस्ट्रेशन तो बड़ी संख्या में अभ्यर्थी करा लेते हैं लेकिन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के कुछ दिनों बाद शुल्क जमा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती है।
आवेदन की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित की गई है और इविवि प्रशासन का अनुमान है कि इस बार सवा लाख आवेदन आएंगे। कॉलेजों में पीएचडी की पढ़ाई शुरू होने, गरीब सवर्ण आरक्षण लागू होने के कारण विभिन्न पाठ्यक्रमों में दस फीसदी सीटें बढ़ाए जाने और कुछ नए पाठ्यक्रम शुरू होने को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। इविवि एवं संघटक कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 अप्रैल को सुबह चार बजे से शुरू हुई है।
विज्ञापन

अब तक कुल 13 हजार 475 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दिया है और इनमें से 1350 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क भी जमा कर दिया है। सबसे अधिक 6936 रजिस्ट्रेशन स्नातक में प्रवेश के लिए हुए हैं। वहीं, परास्नातक में प्रवेश के लिए 3532 अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसके अलावा एलएलबी एवं बीए एलएलबी में प्रवेश के लिए 1926, संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा के लिए 719 और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 362 अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed