फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   साक्षी महराज सहित पांच की जमानत मंजूर

साक्षी महराज सहित पांच की जमानत मंजूर

Wed, 13 Mar 2019 01:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
साक्षी महराज सहित पांच की जमानत मंजूर
सभी केंद्र (कानपुर के लिए खास)
विज्ञापन

00000000000000000000000

साक्षी महराज सहित पांच की जमानत मंजूर
0 धोखाधड़ी के मामले में दर्ज है मुकदमा
प्रयागराज। स्पेशलकोर्ट एमपीएमएलए ने धोखाधड़ी के मामले में स्वामी सच्चिदानंद उर्फ साक्षी महराज सहित पांच अभियुक्तों की जमानत मंजूर कर ली है। इन सभी के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद मंगलवार को सभी ने स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी की अदालत में सरेंडर कर वारंट वापस लेने की अर्जी दी।

साक्षी महराज सहित उमाशंकर, सत्यप्रकाश, प्रेमसिंह, मुकेश कुमार और कायम सिंह के खिलाफ एटा के कोतवाली थाने में धोखाधड़ी और कूट रचना का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में अभी तक अभियुक्तोें पर आरोप निर्मित नहीं हुआ है। कोर्ट ने आरोप तय करने के लिए छह मई 2019 की तिथि नियत की है। साक्षी महराज और अन्य के खिलाफ नौ सितंबर 2010 को लेखपाल जबर सिंह ने उद्देतपुर की डॉ. सुजाता वर्मा द्वारा मरघट की जमीन का फर्जी बैनामा करा लेने की शिकायत पर रिपोर्ट दी थी। तहसीलदार के निर्देश पर मामले की जांच की गई और जांच रिपोर्ट पर डीएम ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। 22 जून 2012 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed