फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टीजीटी के 7950 पदों के लिए परीक्षा आठ-नौ मार्च को

टीजीटी के 7950 पदों के लिए परीक्षा आठ-नौ मार्च को

Wed, 27 Feb 2019 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
टीजीटी के 7950 पदों के लिए परीक्षा आठ-नौ मार्च को
टीजीटी के 7950 पदों के लिए
विज्ञापन

लिखित परीक्षा 8-9 मार्च को
0 उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2016 में विज्ञापित पदों के लिए हो रही परीक्षा
0 चयन बोर्ड की वेबसाइट से अपना विवरण भरकर परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेशपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (टीजीटी) के 7950 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आठ एवं नौ मार्च को होगी। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट www.upsessb.org अथवा एनआईसी की वेबसाइट pariksha.up.nic.in से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
2016 में घोषित टीजीटी के 7950 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन तीन वर्ष बाद हो रहा है। इससे पहले चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी परीक्षा 27,28 एवं 29 सितंबर को होनी थी। चयन बोर्ड की ओर से पूर्व में घोषित कुछ विषयों के पदों का विज्ञापन निरस्त कर देने से परीक्षा तिथि आगे बढ़ानी पड़ी थी। चयन बोर्ड की ओर से छह जून 2016 को टीजीटी के 7950 पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। टीजीटी के 7950 पदों के लिए कुल छह लाख 55 हजार 304 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उप सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि वेबसाइट पर प्रवेशपत्र ऑनलाइन कर दिया गया है। परीक्षार्थी नौ मार्च तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेशपत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में अभ्यर्थी फोन नंबर 05322467743 अथवा मोबाइल नंबर 9161529843 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें
0 अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upsessb.org पर जाकर देखें, यहां मुख्य पेज पर प्रवेशपत्र के लिए लिंक जारी किया गया है। परीक्षार्थी उस पर क्लिक करके प्रवेशपत्र के पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरीफिकेशन कोड डालकर डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें। इसके बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed