फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ताबड़तोड़ बमबाजी से सीएमपी में दहशत, दो हिरासत में

ताबड़तोड़ बमबाजी से सीएमपी में दहशत, दो हिरासत में

Tue, 20 Nov 2018 10:09 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ बमबाजी से सीएमपी में दहशत, दो हिरासत में
ताबड़तोड़ बमबाजी से थर्राया सीएमपी कॉलेज, दहशत
विज्ञापन

कार से आए युवकों ने मुख्य द्वारा व बॉटनी विभाग में फोड़े बम
एक छात्र समेत दो आरोपी पकड़े गए, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज का परिसर मंगलवार को ताबड़तोड़ बमबाजी से थर्रा उठा। यहां कार से आए आठ-दस युवकों ने मुख्य द्वार व बॉटनी विभाग के पास बमफोड़ कर सनसनी फैला दी। अचानक बमबाजी से छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से पकड़ा है। बताया कि उनके खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।
सीएमपी में रोज की तरह मंगलवार को भी पठन-पाठन चल रहा था। दोपहर 1.30 बजे के करीब यहां कार पर सवार होकर आठ-दस युवक पहुंचे। वह सीधे बॉटनी विभाग के पास पहुंचे और वहां दो बम फोड़े। धमाकों से छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई। प्रॉक्टोरियल टीम जब तक वहां पहुंचती, युवक मुख्य द्वार के पास पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक पांच बम फोड़कर सनसनी फैला दी। बमबाजी होते देख छात्र-छात्राएं भी कक्षाओं में छिप गए। प्रॉक्टोरियल टीम ने आरेापियों को खदेड़ा तो वह भागने लगे। इस दौरान दो युवक पकड़ लिए गए। इनमें तेलियरगंज निवासी आकाश मिश्रा व कटका झूंसी निवासी रत्नाकर मिश्रा शामिल है। आकाश पूर्व जबकि रत्नाकर मौजूदा छात्र है। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आकाश पूर्व में छात्रसंघ चुनाव भी लड़ चुका है। उन्होंने बम क्यों फोड़े, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। यह भी हो सकता है कि उनका मकसद दहशत फैलाना रहा हो। जार्जटाउन इंस्पेक्टर निशीकांत राय ने बताया कि दोपहर बाद कॉलेज प्रशासन की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया।
विज्ञापन


सभी विभागों से मांगी गई सूचन्रा
उधर वारदात के बाद कॉलेज प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सभी विभागाध्यक्षों से ऐसे छात्रों की सूची मांगी है, जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। चीफ प्रॉक्टर डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी विभागों को सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। ऐसे छात्रों को चिह्नित कर उनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed