{"_id":"5bc60f5ebdec22693e5a3327","slug":"161539706718-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा मूल्यांकन
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
68500 शिक्षक भर्ती
0000000000
दोबारा मूल्यांकन के लिए 14 हजार आवेदन आए
इलाहाबाद। परिषदीय विद्यालयों के लिए 68500 शिक्षकों की भर्ती में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए सचिव परीक्षा नियामक की ओर से दोबारा मूल्यांकन के लिए अब तक 14 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। कॉपियों के मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद शासन की ओर से परीक्षार्थियों को बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया है। पुनर्मूल्यांकन के लिए अभ्यर्थियों को 11 से 20 अक्तूबर के बीच सचिव परीक्षा नियामक की वेबसाइट http//at18reevaluation.upsdc.gov.in पर पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। छह दिन में मात्र 14 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन से यह पता चल रहा है कि सरकार की ओर से दोबारा मूल्यांकन का अवसर देने के बाद भी अभ्यर्थी आगे नहीं आ रहे हैं। परीक्षार्थी लगातार मांग कर रहे हैं कि परीक्षा निरस्त करके दोबारा परीक्षा कराई जाए।
परीक्षा नियामक पर रहेगा पीएसी का पहरा
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर आए दिन परीक्षार्थियों के हंगामे और कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना से परेशान होकर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने शासन के पास कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। सचिव के आग्रह पर शासन की ओर से तत्काल सुरक्षा के लिए प्लाटून पीएसी तैनात करने का आदेश हो गया है। सचिव ने अपने पत्र में लिखा था कि कुछ ऐसे अभ्यर्थी हैं जो हर आंदोलन में कार्यालय पर हंगामा करते हैं, उनको चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।