{"_id":"5b8d8a3e42c7924648031f35","slug":"161536002622-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की घटना में तीन महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप की घटना में तीन महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। घर में घुसकर एक किशोरी से रेप किए जाने के मामले में रविवार को तीन महीने बाद कोखराज पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 11 मई 2018 को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे। दस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। कनपटी पर तमंचा सटाकर उसने बेटी से दुराचार किया। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक शिकायत तभी पुलिस से की गई थी। पुलिस ने दरिंदे को हिरासत में भी लिया। बाद में छोड़ दिया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर रविवार को कोखराज कोतवाली पुलिस ने आरोपी के ख्रिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि घटना उनके समय में नहीं घटित हुई। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।