फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीआरएस जांच में बयान से पलटे कई रेलकर्मी

सीआरएस जांच में बयान से पलटे कई रेलकर्मी

Tue, 12 Dec 2017 01:38 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
सीआरएस जांच में बयान से पलटे कई रेलकर्मी
सीआरएस जांच में बयान से पलटे रेलकर्मी
विज्ञापन

0 वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस हादसे में 30 रेलकर्मियों से हुई पूछताछ
0 बयान से पलटे रेलकर्मियों का अब कराया जाएगा क्रास एग्जामिनेशन
इलाहाबाद। वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) पूर्वोत्तर परिमंडल सतीश कुमार पांडेय ने एक बार फिर से जांच शुरू कर दी है। सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सीआरएस ने वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में कई रेलकर्मियों से पूछताछ की। सीआरएस द्वारा दर्ज किए जा रहे बयान के दौरान कुछ रेलकर्मी पूर्व में दिए गए बयान से पलट गए। रेलकर्मियों द्वारा बयान से पलट जाने पर अब रेलवे द्वारा संबंधित कर्मचारियों द्वारा पूर्व में दिए गए लिखित बयान की क्रास एग्जामिनेशन (प्रतिपरीक्षण) करवाने की तैयारी की गई है।

पिछले माह 24 नवंबर को इलाहाबाद मंडल के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच सीआरएस सतीश कुमार पांडेय कर रहे हैं। पिछले माह उन्होंने 28 एवं 29 नवंबर को क्रमश: मानिकपुर और इलाहाबाद के डीआरएम ऑफिस में घटना के संबंध में रेलकर्मियों के बयान दर्ज किए थे। हालांकि तब घटना की जांच पूरी नहीं हो सकी थी। इसी वजह से सीआरएस सोमवार को एक बार फिर से डीआरएम कार्यालय पहुंचे। यहां डीआरएम एसके पंकज एवं अन्य अफसरों की मौजूदगी में उन्होंने 30 रेलकर्मियों के बयान दिन भर में लिए। जिन कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए उसमें से अधिकांश इंजीनियरिंग विभाग के रहे। इसमें से कुछ कर्मचारियों के बयान पिछले माह भी सीआरएस द्वारा लिए गए थे। सूत्रों के मुताबिक कुछ कर्मचारियों के पिछले एवं आज दिए गए बयान में काफी भिन्नता पाई गई। इस मामले को सीआरएस ने भी गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि वे अब ऐसे कर्मचारियों के बयान का क्रास एग्जामिनेशन मंगलवार को करवाएंगे। इस बीच जांच का मुख्य बिंदु रेल फ्रैक्चर रहा। हालांकि कोच की खामियों को लेकर भी उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed