{"_id":"598336cd4f1c1b18778b45cf","slug":"161501771469-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन बोर्ड में भर्ती प्रक्रिया ठप होने पर प्रतियोगी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन बोर्ड में भर्ती प्रक्रिया ठप होने पर प्रतियोगी नाराज
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चयन बोर्ड में भर्ती प्रक्रिया फिर से ठप होने पर प्रतियोगी नाराज
0 आज सीएम को भेजेंगे ज्ञापन, 2016 की परीक्षा तय तिथि पर कराने की मांग
0 वर्ष 2011 टीजीटी-पीजीटी के शेष विषयों का परिणाम जारी करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भंग कर नया आयोग बनाने की तैयारी के बीच चयन बोर्ड में एक बार फिर से भर्ती परीक्षाएं रुकने से प्रतियोगियों में नाराजगी है। अब चेयरमैन हीरा लाल गुप्ता के इस्तीफा देने की संभावना के चलते चयन बोर्ड में कामकाज बंद है, जबकि चेयरमैन ने जुलाई में टीजीटी, पीजीटी 2011 के कुछ विषयों के परिणाम जारी करने के साथ 2016 की लिखित परीक्षा सितंबर में कराने की घोषणा कर दी थी। कामकाज ठप होने से गुस्साए प्रतियोगियों ने फिर से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रतियोगी चार अगस्त को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 2011 के शेष विषयों के परिणाम जारी करने और तय समय से 2016 की परीक्षा कराने की मांग करेंगे।
बृहस्पतिवार को चयन बोर्ड कार्यालय में प्रतियोगी छात्रों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर सत्र 2011 के बचे परिणाम जारी न हुए और 2016 की परीक्षा तय तिथि कराने की घोषणा न हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। कहा गया कि चयन संस्थानों के समायोजन (मर्जर) को जिस तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है, उसमें ठोस आधार दिखाई नहीं दे रहा है। मात्र मर्जर से भ्रष्टाचार दूर नहीं होगा। मर्जर की प्रक्रिया में भी एक वर्ष तक का समय लग सकता है। इसलिए सरकार यह सुनिश्चित करे कि बोर्ड का कामकाज सुचारु एवं निर्बाध चलता रहे। सरकार चयन बोर्ड की स्वायत्तता का सम्मान कर अनुचित हस्तक्षेप न करे। शासन और बोर्ड के मौजूदा टकराव के चलते प्रतियोगियों का नुकसान हो रहा है।
कहा कि चार जून को इलाहाबाद आए सीएम ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि राजकीय विद्यालयों की एलटी ग्रेड की लिखित परीक्षा तथा माध्यमिक विद्यालयों में खाली पदों पर चयन प्रक्रिया 15 से 20 दिन में शुरू हो जाएगी लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। विधानसभा चुनाव में खुद पीएम ने वादा किया था कि सरकार बनने पर 90 दिन के भीतर सभी खाली पदोंपर भर्तियां प्रारंभ हो जाएंगी लेकिन यह सिर्फ बयानबाजी तक की सीमित रह गया। बैठक में राजेश सचान, अनिल सिंह, राहुल कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, दिनेश राय, हरेंद्र कुमार, सत्यशील, सोनू, संतोष यादव, उदय सिंह, सुनील, अखिलेश आदि शामिल थे।