फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1600 policemen will ease the way for devotees,

Prayagraj News: श्रद्धालुओं की राह आसान करेंगे 1600 पुलिसकर्मी, महाकुंभ होगी तैनाती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
1600 policemen will ease the way for devotees,
प्रयागराज। संगमनगरी में लगने वाले आस्था के मेले महाकुंभ में श्रद्धालुओं की राह आसान करने को यातायात पुलिस के 1600 जवानों की तैनाती होगी। यह शहर के साथ ही मेला क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे। सभी हाईटेक उपकरणों से लैस होंगे। इस संबंध में यातायात निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। दिसंबर के पहले हफ्ते से पुलिसकर्मी आने शुरू हो सकते हैं।
विज्ञापन

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी एक बड़ा मुद्दा है। पिछले कुछ वर्षों में यातायात प्रबंधन व आवागमन सुचारू बनाए रखने में पुलिस के पसीने छूट चुके हैं। महाकुंभ में भीड़ कई गुना ज्यादा होगी, ऐसे में न सिर्फ मेला क्षेत्र बल्कि शहर व आसपास के अन्य रास्तों पर भी यातायात सुगम बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में यातायात पुलिस के जवानों को तैनात करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि महाकुंभ के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगभग 1600 जवानों की आवश्यकता होगी। पुलिसकर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव मुख्यालय भी भेजा जा चुका है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे मंजूरी भी मिल सकती है और दिसंबर के पहले पखवाड़े में इन जवानों के आमद की कार्रवाई भी शुरू हो जाएगी। डीसीपी यातायात नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यातायात सुचारू रखने के लिए बिंदुवार विस्तृत योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में सिर्फ 225 जवान
प्रयागराज ट्रैफिक पुलिस के बेड़े में मौजूदा समय में 263 पुलिसकर्मी तैनात हैं। जबकि स्वीकृत पदों की संख्या दोगुनी है। यहां आठ टीआई व 71 टीएसआई, 99 हेड कांस्टेबल व 85 कांस्टेबल तैनात हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि टीआई व टीएसआई तो पर्याप्त संख्या में हैं लेकिन हेड कांस्टेबल व कांस्टेबलों की भारी कमी है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवान भी ट्रैफिक ड्यूटी में लगाए जाते हैं।

पार्किंगों में एआई आधारित स्मार्ट कैमरे
यातायात सुचारू करने के साथ ही इस बार श्रद्धालुओं के वाहनों की सुरक्षा के लिए भी प्रभावी याेजना बनाई गई है। इसके तहत पार्किंग स्थलों में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस तकनीक आधारित स्मार्ट कैमरे लगवाए जाएंगे। प्रवेश और निकासी बिंदुओं पर लगने वाले यह कैमरे बता देंगे कि एक निश्चित अवधि में कितने वाहन आए और गए। इससे वाहनों की सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन व यातायात प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed