फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   16.61 lakhs of theft by cutting the ATM from the gas cutter, three suspensions

गैस कटर से एटीएम काटकर 16.61 लाख की चोरी, तीन सस्पेंड

Fri, 30 Nov 2018 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Fri, 30 Nov 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
16.61 lakhs of theft by cutting the ATM from the gas cutter, three suspensions
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
शहर में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने बुधवार रात एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मम्फोर्डगंज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरों ने 16.61 लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिस दिन भर जांच पड़ताल में जुटी रही लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। बैंक प्रबंधन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में लापरवाही के आरोप में मम्फोर्डगंज चौकी इंचार्ज व दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


मम्फोर्डगंज फौव्वारा चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। बगल में एक अन्य बैंक का एटीएम व मिठाई की दुकान है। ऊपरी तल पर रहने वाले मकान मालिक पवन कुमार प्रजापति बृहस्पतिवार सुबह नीचे उतरे तो देखा कि एटीएम का चेस्ट कटा हुआ था और भीतर रखा कैश गायब था। खबर फैली तो वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कर्नलगंज पुलिस के साथ ही एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि चोरों ने गैस कटर से पहले एटीएम का चेस्ट काटा और इसके बाद भीतर रखा नगदी से भरा कैशबॉक्स उठा ले गए।
विज्ञापन


सूचना पर बैंक अफसर और कैश भरने वाली कंपनी के कर्मचारी भी पहुंच गए। जांच के बाद बैंक अफसरों ने बताया कि एटीएम से कुल 16,61,700 रुपये गायब हैं। चोरों ने केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन भी काट दिया था, जिस वजह से उनका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका। डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। हालांकि चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। शाम को बैंक प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर लापरवाही के आरोप में देर रात एसएसपी ने मम्फोर्डगंज चौकी इंचार्ज शमशेर खां व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं तैनात था। बैंक अफसरों ने 16.61 लाख रुपये चोरी होने की बात बताई है। वारदात से पहले ही सीसीटीवी कैमरों को डिसकनेक्ट कर दिया गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही रही है।

-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

खास बात यह है कि जिस जगह पर वारदात हुई, वहां से मम्फोर्डगंज पुलिस चौकी महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। फिर घटनास्थल के आसपास 50 से ज्यादा दुकानें हैं। साथ ही कई एटीएम व एक बैंक भी है। इतने संवेदनशील स्थान पर हुई वारदात ने कर्नलगंज पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक सवाल यह भी है कि रात्रिगश्त पर तैनात पुलिसकर्मी वारदात के वक्त कहां थे। पॉश इलाके में हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed