फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक का निलंबन रद्द

यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक का निलंबन रद्द

Fri, 21 Jun 2019 08:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक का निलंबन रद्द
मेरठ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

0000000000000000

यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक का निलंबन रद्द
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मेरठ के क्षेत्रीय प्रबंधक एएम कुलश्रेष्ठ का निलंबन आदेश रद्द कर दिया है और उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 30 जून 19 से पहले नियमानुसार विभागीय कार्रवाई पूरी करने की छूट दी है। कोर्ट ने कहा है कि बैंक अनिश्चित समय तक किसी को निलंबित नहीं रख सकती है। बिना विभागीय कार्यवाही किए क्षेत्रीय प्रबंधक को 10 माह तक निलंबित रखने को कोर्ट ने सही नहीं माना। कोर्ट ने कहा जो कार्रवाई की जा रही है वह लघु दंड की कार्रवाई है। एएम कुलश्रेष्ठ की याचिका पर न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने सुनवाई की।

याची को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया था। मगर लगभग एक साल बाद भी जांच शुरू नहीं की गई । जबकि 30 जून को उसे सेवानिवृत्त होना है। कोर्ट ने इसे सही नहीं और कहा कि छोटे अपराध के लिए निलंबन जारी रखना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed