{"_id":"5d02b167bdec226d9504fb06","slug":"156045756411-allahabad-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों ने किया जल सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों ने किया जल सत्याग्रह
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: फोटो भी है---
-----------------
रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों ने किया जल सत्याग्रह
0 एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
प्रयागराज, 13 जून। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के शेष विषयों के रिजल्ट जल्द घोषित किए जाने और चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन कराए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को संगम पर जल सत्याग्रह किया। प्रतियोगी छात्रों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान ने कहा कि जब तक रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती है, तब तक अभ्यर्थी पीछे नहीं हटेंगे। मोर्चा प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर रिजल्ट को रोककर रखा गया है ताकि पूर्ववर्ती सरकार की तरह वर्तमान सरकार भी आयोग पर अपना प्रभाव स्थापित कर सके और चयन में मनमानी की जा सके। अभ्यर्थियों ने तय किया कि 14 जून को सभी अभ्यर्थी सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर इकट्ठा होंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित रक्त पत्र लिखेंगे।
00
परीक्षा निरस्त कराने को चलाया अभियान
प्रयागराज, 13 जून। एक तरफ एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती रिजल्ट जारी करने को लेकर जल सत्याग्रह किया गया तो दूसरी ओर परीक्षा निरस्त किए जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने यूपीपीएससी में भ्रष्टाचार के खिलाफ डेलीगेसी बघाड़ा, सलोरी, तेलियरगंज में अभियान चलाया। छात्रों ने मांग की कि आयोग में भ्रष्टाचार के मामले में सचिव और अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया जाए और पिछले दो साल में हुई भर्तियों की जांच किसी रिटायर जज से कराने की मांग की। तय हुआ कि 14 जून को बघाड़ा स्थित एनी बेसेंट स्कूल से आजाद पार्क तक जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान सुनील मौर्य, अनुराग वर्मा, सुनील यादव, अंगद सरोज, सुनील, पवन गुप्ता, राजेंद्र राज, मनीष कुमार, राजेंद्र, मनीष, विजय आदि मौजूद रहे।