फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेवती : किला खाली करने का विरोध

रेवती : किला खाली करने का विरोध

Mon, 10 Jun 2019 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
रेवती : किला खाली करने का विरोध
सेना से किला खाली कराने का रेवती ने किया विरोध
विज्ञापन

रेवती रमण से मिले इंडियन आयल के कर्मचारी, टर्मिनल शिफ्ट करने के प्रस्ताव का किया विरोध
प्रयागराज। सपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने सेना से किला खाली कराने तथा इंडियन ऑयल का सूबेदारगंज स्थित टर्मिनल शिफ्ट करने का विरोध किया है। उन्होंने किला खाली कराने से परेड मैदान में कब्जा होने की आशंका जताई। सूबेदारगंज में आबादी बढ़ने तथा बाजार को देखते हुए टर्मिनल को मिर्जापुर शिफ्ट करने की योजना है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने रविवार को रेवती रमण से उनके आवास पर मुलाकात की और हस्तक्षेप की मांग की। कर्मचारियों के संबोधन के दौरान रेवती रमण ने भाजपा पर प्रयागराज के अस्तित्व से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस मुख्यालय तथा अन्य विभाग भी लखनऊ ले जा रहे हैं। उनका कहना था कि सेना के किला खाली कर देने से आसपास की जमीन पर अवैध कब्जे का खतरा होगा। इसका असर कुंभ पर भी पड़ेगा। उनका यह भी कहना था कि आबादी की वजह से सूबेदारगंज का टर्मिनल शिफ्ट करना था तो चुनार क्यों ले जाया जा रहा है। उन्होंने बारा में रिफाइनरी के लिए अधिग्रहित जमीन पर टर्मिनल शिफ्ट करने की मांग की। सपा जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने भी किला से सेना के हटने के बाद परेड मैदान में अवैध कब्जा की आशंका जताते हुए इस निर्णय का विरोध किया है। सपा नेताओं ने कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया और उसमें शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed