{"_id":"5cfd64e5bdec220710359929","slug":"156011030110-meerganj-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर तेंदुए को देख दहशत में आया किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर तेंदुए को देख दहशत में आया किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी। कुरतरा गांव के जंगल में लगातार तेंदुए देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार रात खेत पर गया किसान कुछ दूरी पर खड़े तेंदुए को देख दहशत में आ गया। वह चीखते हुए गांव की तरफ भागा। हालांकि तेंदुआ शाही-फतेहगंज रोड पार करके एक गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना के बाद भी रविवार को वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
कुरतरा के किसान बब्लू दिवाकर के मुताबिक शनिवार रात करीब दस बजे वह खेत पर फसल देखने गए थे। आहट सुनाई देने पर चकरोड पर टार्च की रोशनी मारी तो करीब 25 मीटर की दूरी पर तेंदुआ खड़ा था। यह देख वह घबरा गए और चीखते हुए गांव की ओर भागे। थोड़ी दूर जाकर पलट कर देखा तो तेंदुआ शाही-फतेहगंज रोड को पार करते हुए कुरतरा पेट्रोल पंप के पास गन्ने के खेत में चला गया। गांव के नरेश चंद्र ने भी खेत में तेंदुए के पगचिह्न देखने को दावा किया है। रबर फैक्टरी के गार्ड रविंद्र सिंह ने भी तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। उनके मुताबिक रबर प्लांट में तालाब के पास उसके पगचिह्न अक्सर देखे जाते हैं। दो माह पहले तेंदुए ने रबर फैक्टरी में एक हिरन का शिकार भी किया था। एक माह पहले पिंजरा लगाने की चली थी, लेकिन आज तक नहीं लग पाया। डीएफओ भरतलाल ने इस तरह की किसी प्रकार की सूचना से इंकार किया है। उनका कहना था कि गांव के लोग अंधेरे में कुत्ते को देख कर भी उसे दहशत के चलते तेंदुआ समझ रहे हैं। वन दरोगा श्रीपाल सिंह ने कहा कि सोमवार क्षेत्र में पहुंच कर मामले की जांच करेंगे और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देंगे।