फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आसामान से बरसती आग

आसामान से बरसती आग

Sun, 09 Jun 2019 09:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
आसामान से बरसती आग
आसमान से बरसी आग, सबसे गर्म प्रयागराज
विज्ञापन

एक दिन में चार डिग्री चढ़ा पारा, हीट स्ट्रोक की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज में रविवार को आसमान से आग बरसी। पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार कर 47.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सूबे में सर्वाधिक रहा। वहीं, झांसी में 47.5, रामपुर में 46.0, आगरा में 45.6 एवं वाराणसी में 44.6 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड हुआ। रिकार्ड गर्मी के साथ पारा पिछले करीब एक पखवारे से 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना हुआ है जबकि आर्द्रता के काफी कम हो जाने से उमस भी लगातार बढ़ रही है। दिन में चटक धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहेगा।

इस सीजन में तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहा है। 9 मई को पारा 46.1 डिग्री, 10 को 46.8 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड हुआ। उसके बाद रविवार को पारा सबसे अधिक चढ़ा। अधिकतम पारा चढ़ने के साथ न्यूनतम पारा में गिरावट नहीं हो रही, इससे वातावरण में नमी की मात्रा कम हो रही है। रविवार को न्यूनतम पारा 28.4 रिकॉर्ड हुआ जबकि नमी का न्यूनतम स्तर 15 फीसदी रहा। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोग चिलचिलाती गर्मी में परेशान रहे। दोपहर के समय 12 से 3 बजे के बीच सड़कों पर आवागमन कम दिखा। बाजारों में लोग कम निकले। गर्म हवाओं से शाम छह बजे के बाद भी राहत मिलती नहीं दिखी। उसके बाद रात आठ बजे के बाद ही कुछ राहत महसूस हुई। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एसएस ओझा के मुताबिक तापमान में उतार-चढ़ाव अभी बना रहेगा। गर्म हवाएं का भी प्रकोप आगे कुछ दिनों तक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed