फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसएससी सीजीएल में पहले दिन आधे से अधिक ने छोड़ी परीक्षा

एसएससी सीजीएल में पहले दिन आधे से अधिक ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 04 Jun 2019 09:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
एसएससी सीजीएल में पहले दिन आधे से अधिक ने छोड़ी परीक्षा
सीजीएल: आधे से अधिक ने छोड़ी ऑनलाइन परीक्षा
विज्ञापन

0 एसएससी की ओर से यूपी-बिहार के 15 शहरों में आयोजित कराई गई
0 पहले दिन तीन पलियों में 45.35 फीसदी रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) की ऑनलाइन परीक्षा एसएससी मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) के 15 शहरों में मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में पटना में सबसे अधिक उपस्थिति 55.81 फीसदी और मुरादाबाद में सबसे कम उपस्थिति 25.41 फीसदी रही। तीन पालियों में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 88544 परीक्षार्थियों में से 40147 ही उपस्थित रहे।

एसएससी सीजीएल परीक्षा में देश भर में कुल 26 लाख और मध्य क्षेत्र में 6.16 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। एसएससी की ओर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा चार, छह, सात, 10 एवं 13 जून को तय समय पर होनी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए केंद्र तय करने में कम विकल्प के चलते आयोग ने सीजीएल परीक्षा तीन पालियों 10 से 11, एक से दो एवं चार से पांच बजे के बीच कराने का निर्णय लिया है। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए पटना में 22 केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन पटना केंद्र पर पंजीकृत 21890 परीक्षार्थियों में से 12216 परीक्षा में शामिल हुए। प्रयागराज के 11 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन पंजीकृत कुल 7018 परीक्षार्थियों में से 3171 अर्थात 45.15 फीसदी शामिल हुए। लखनऊ के 14 केंद्रों पर पहले दिन पंजीकृत 13812 परीक्षार्थियों में से 5920 अर्थात 42.86 फीसदी उपस्थित रहे। कानपुर में पंजीकृत 9156 परीक्षार्थियों में से 4160 अर्थात 45.43 फीसदी उपस्थित रहे। मुरादाबाद के एक केंद्र पर पहले दिन पंजीकृत 1350 परीक्षार्थियों में से 343 अर्थात 25.41 फीसदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed