{"_id":"5cf57bf5bdec220750609b02","slug":"155959192111-allahabad-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगध एक्सप्रेस के एसी वन कोच में कूलिंग न होने से भड़के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगध एक्सप्रेस के एसी वन कोच में कूलिंग न होने से भड़के यात्री
विज्ञापन

प्रयागराज। नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच एच वन में कम कूलिंग की शिकायत पर यात्रियों ने सोमवार को खूब शोर शराबा किया। इस दौरान घंटे भर ट्रेन जंक्शन पर ही खड़ी रही। सूचना मिलने पर एसी मैकेनिक मौके पर पहुंचे। कोच की बैटरी चार्ज की गई। इसके बाद ही कूलिंग ठीक हो सकी।
मगध एक्सप्रेस का जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 5.05 बजे है। ट्रेन सोमवार को 4.40 घंटे की देरी से पहुंची। जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही एच वन कोच में बैठे यात्री बाहर उतर गए। यात्रियों का कहना था दिल्ली से ही कोच में कूलिंग कम हो रही थी। कानपुर में भी शिकायत की गई। यात्रियों के शोर शराबा को देखते हुए मौके पर एसी मैकेनिक पहुंचे। कोच की बैटरी चार्ज की गई। इसके बाद सुबह 9.45 बजे आई मगध 10.44 बजे जंक्शन से रवाना हो सकी।