{"_id":"5cf1547ebdec220700634d48","slug":"155931972513-allahabad-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में गंगा में डूब गए दो सेल्समैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में गंगा में डूब गए दो सेल्समैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी में गंगा में डूब गए दो सेल्समैन
बहराइच व मऊ के थे, दो बाल-बाल बचे,
चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाला शव
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी/मूरतगंज। कोखराज के संदीपन घाट पर स्नान करने गए बहराइच व मऊ के दो सेल्समैन शुक्रवार सुबह गंगा में समा गए। हालांकि दो बाल-बाल गच गए। करीब चार घंटे बाद गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया।
मऊ जिले के मधुबन गांव निवासी उपेंद्र जायसवाल (27) और बहराइच जनपद के सीताजोर निवासी मुन्नान अली (26) पुत्र अच्छे, सद्दाम हुसैन (21) पुत्र जिब्राइल व आजमगढ़ के दीदारगंज निवासी ओम प्रकाश राजभर (23) पुत्र विजय भरवारी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन थे। चारों यहां किराये के कमरे में रहते थे। शुक्रवार सुबह सभी गंगा नहाने के लिए संदीपन घाट गए थे। वहां स्नान के दौरान अचानक उपेंद्र का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगा। उसे बचाने में अन्य साथी भी डूबने लगे। सद्दाम व ओमप्रकाश तो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन उपेंद्र और मुन्नान काल के गाल में समा गए। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्य, सीओ रामवीर सिंह फोर्स और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने लगभग चार घंटे बाद शवों को बाहर निकाला। इसकी जानकारी पाकर पीड़ित परिजन कौशाम्बी के लिए रवाना हो चुके थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।