{"_id":"5cf0458abdec22070a1aaa96","slug":"155925036115-allahabad-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय की पटरी से उतरी संगम एक्सप्रेस, अपने ही मंडल में हो रही लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय की पटरी से उतरी संगम एक्सप्रेस, अपने ही मंडल में हो रही लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित...
समय की पटरी से उतरी संगम
अपने ही मंडल में हो रही लेट
0 ट्रेनों की समय पालनता में पिछड़ा उत्तर मध्य रेलवे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। संरक्षा और सुरक्षा का दम भरने वाला एनसीआर अपनी ही ट्रेनों की समय पालनता में पिछड़ गया है। प्रयागराज, दुरंतो समेत कुछ चुनिंदा ट्रेनों को छोड़ दिया जाए तो तमाम ट्रेनें लेट हैं। बीते कुछ दिनों के दौरान मेरठ जाने वाली संगम, जम्मू जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस इलाहाबाद जंक्शन से समय पर तो छूटीं, लेकिन कानपुर पहुंचते-पहुंचते ही लेट हो गईं। अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने में इनकी लेटलतीफी घंटों में हो गई। गर्मी में यात्रियों को खासी असुविधा भी हुई।
मेरठ/देहरादून जाने वाली संगम एक्सप्रेस की बात करें तो इसका जंक्शन से रवानगी का समय शाम 5.45 बजे है। 25 मई को ट्रेन जंक्शन से समय पर छूटी, लेकिन मंडल के खुर्जा जंक्शन तक पहुंचते-पहुंचते ट्रेन 6.55 घंटे लेट हो गई। इसी तरह 26 मई को भी समय से रवाना होने के बावजूद खुर्जा पहुंचने में संगम 2.35 घंटे लेट हुई। 27 मई को ट्रेन जंक्शन से 1.31 घंटे की देरी से छूटी। इलाहाबाद मंडल में इसकी लेटलतीफी और बढ़ गई। इस वजह से खुर्जा पहुंचने में ट्रेन की 7.15 घंटे लेट हुई। 28 मई को भी संगम जंक्शन से 11 मिनट लेट चली, लेकिन खुर्जा 4.37 घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह 29 को संगम एक्सप्रेस शाम 5.48 बजे चलकर खुर्जा 3.15 तीन घंटे की देरी से पहुंची। बृहस्पवितार को भी ट्रेन जंक्शन से समय पर छूटी, लेकिन कानपुर पहुंचने में ही दो घंटा लेट हो गई। दरअसल, खुर्जा के बाद ट्रेन उत्तर रेलवे जोन में चली जाती है, जबकि इलाहाबाद जंक्शन से खुर्जा जंक्शन ट्रेन इलाहाबाद मंडल में ही चलती है। कमोवेश यही स्थिति इलाहाबाद उधमपुर एक्सप्रेस की भी है। मंगलवार 28 मई की दोपहर उधमपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दिन में 2.55 बजे जंक्शन से चली, लेकिन खुर्जा पहुंचते-पहुंचते उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 3.05 घंटे हो गई। समय से चलने के बावजूद रोज-रोज इन ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान कर दिया है।
इलाहाबाद मंडल के मैथा स्टेशन पर डीएफसी के लिए इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इस वजह से वहां ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके अलावा समर स्पेशल ट्रेन चलने से इस रूट पर क्षमता से ज्यादा ट्रेनें चल रही हैं। - अजीत कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनसीआर