फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीएस 2017 भी विवादों के घेरे में

पीसीएस 2017 भी विवादों के घेरे में

Thu, 30 May 2019 08:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस 2017 भी विवादों के घेरे में
सभी केंद्र
विज्ञापन

------------

पीसीएस-2017 भी जांच के दायरे में
0 मुख्य परीक्षा में गलत पेपर बंटने पर हुआ था बवाल
0 यूपीपीएससी ने प्रिंटिंग प्रेस को कर दिया था ब्लैक लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में एक बार फिर पेपर आउट होने का मामला सामने आने के बाद अब पीसीएस-2017 पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस परीक्षा के तहत पीसीएस के 677 पदों पर भर्ती की जानी है। पिछले साल जून में हुई मुख्य परीक्षा के दौरान एक केंद्र में पहली पाली की परीक्षा में दूसरी पाली का पेपर बंट जाने के कारण काफी बवाल हो गया था और आयोग को उस दिन आयोजित दोनों पेपरों की परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी। फिर परीक्षा बाद में कराई गई थी। आयोग ने मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अब तक जारी नहीं किया है।
पिछले साल 19 जून को पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा के दौरान पहली पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पाली में निबंध का पेपर था। जीआईसी केंद्र में पहली पाली की परीक्षा के दौरान दूसरे पाली में होने वाला निबंध का पेपर पहुंच गया था। पेपर बंटने के बाद अभ्यर्थियों ने बवाल कर दिया, जिसके बाद आयोग ने प्रदेश भर में दोनों पाली की परीक्षा निरस्त कर दी थी और दोनों परीक्षाएं सात जुलाई को आयोजित की थी। बाद में इस मामले की जांच हुई और संबंधित प्रिंटिंग प्रेस को तीन साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। आयोग के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन

उस दिन भी जीआईसी केंद्र पहुंचीं परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार पर अभ्यर्थी भड़क गए थे और उन्होंने परीक्षा नियंत्रक पर पेपर आउट करवाने का आरोप लगाया था। इस मामले में भी आयोग के कुछ कर्मचारी और अफसरों के साथ बाहरी व्यक्तियों की मिलीभगत का आरोप लगाया था। हालांकि, आयोग ने पेपर आउट नहीं माना था। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीकर प्रकरण में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुए खुलासे से यह परीक्षा भी जांच के दायरे में आ गई है और अब इस पर भी संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर वायरल होने पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा में समाज कार्य का पेपर एक दिन पहले व्हाट्सएप पर वायरल हो गया था। हालांकि, आयोग ने इसे फर्जी बताते हुए सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी। हालांकि, दूसरे दिन परीक्षा हुई तो वायरल पेपर और परीक्षा में बांटे गए पेपर के सवालों में काफी अंतर था। अभ्यर्थी आरोप लगा रहे थे कि आयोग पेपर कई सेटों में छपवाता है और पेपर वायरल होने के कारण आयोग ने दूसरे सेट का पेपर बंटवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed