फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विनोद बने बीएड प्रवेश परीक्षा के टॉपर

विनोद बने बीएड प्रवेश परीक्षा के टॉपर

Wed, 29 May 2019 10:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
विनोद बने बीएड प्रवेश परीक्षा के टॉपर
वाराणसी और लखनऊ के लिए खास
विज्ञापन

0000000000000000000000000000

विनोद बने बीएड प्रवेश परीक्षा के टॉपर
0 प्रयागराज में रहकर तैयारी करने वाले कुलदीप को भी मिली टॉप टेन में जगह
प्रयागराज। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से बुधवार को जारी बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले विनोद कुमार दुबे ने पहली रैंक हासिल की है। उनको 90.16 फीसदी अंक मिले हैं। इसी तरह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे कुलदीप ने 84.66 अंक के साथ टॉप टेन में जगह बनाई है।

प्रधानाचार्य पिता ने कहा अधिकारी नहीं शिक्षक बनो
बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में पहली रैंक हासिल करने वाले विनोद कुमार दुबे भदोही के मूल निवासी हैं। स्कूली शिक्षा भदोही से और उच्च शिक्षा इविवि से पूरी की। इविवि से 2007 में प्राचीन इतिहास में एमए करने वाले विनोद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लगे हैं। वह लगातार संघ लोक सेवा आयोग और राज्यों की सिविल सेवा परीक्षा में मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में अंतिम सफलता नहीं मिलने के बाद सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पिता सुरेंद्र नाथ दुबे की प्रेरणा से विनोद बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। उन्हीं की प्रेरणा से वह बीएड प्रवेश परीक्षा में टॉप करके अब सफल शिक्षक बनना चाह रहे हैं। विनोद ने बताया कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में अंतिम सफलता नहीं मिलने पर पिता ने कहा कि अब अधिकारी नहीं बल्कि शिक्षक बनकर समाज की सेवा करो।
विज्ञापन


पहले प्रयास में कुलदीप टॉप टेन में
बीएड प्रवेश परीक्षा में टॉप टेन में शामिल सुल्तानपुर के कुलदीप प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। स्कूली एवं उच्च शिक्षा सुल्तानपुर से ही पूरी करने के बाद कुलदीप को इलाहाबादी प्रतियोगी छात्रों के बीच में रहकर तैयारी करने की सोची और 2017 में संगमनगरी आ गए। कुलदीप दो वर्ष की तैयारी के बाद लगातार लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। उन्हें अभी तक प्रतियोगी परीक्षा में अंतिम सफलता नहीं मिली है। इसी बीच उन्होंने राज्य बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रयास किया और पहली बार में ही टॉप टेन में जगह बना ली। अपनी पहली सफलता से खुश कुलदीप का कहना है कि अब वह बीएड अच्छे अंकों से पूरा करके शिक्षक बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed