फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राम मंदिर का निर्माण अध्यादेश के बगैर संभव नहीं: भइया जी जोशी

राम मंदिर का निर्माण अध्यादेश के बगैर संभव नहीं: भइया जी जोशी

Fri, 18 Jan 2019 02:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर का निर्माण अध्यादेश के बगैर संभव नहीं: भइया जी जोशी
कुंभ
विज्ञापन

0000000000000000000000000

राम मंदिर का निर्माण अध्यादेश
के बगैर संभव नहीं: सुरेश जोशी
0 संघ सर कार्यवाह ने कहा, मोदी-योगी की सरकार संवेदनशील
0 दिव्य प्रेमसेवा मिशन के कार्यक्रम में सतपाल महाराज भी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
कुं भनगर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के मंच से संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी ने यह संकेत दे दिया कि अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण केंद्र सरकार के अध्यादेश के बगैर संभव नहीं है। बृहस्पतिवार को मिशन के शिविर में कुंभ पर आयोजित व्याख्यानमाला के अवसर पर उन्होंने कहा कि एक समय पहले भी ऐसा आया था, जब स्वामी विवेकानंद का स्मारक बनाने के विरोध में कुछ शक्तियों ने आवाज उठाई थी। उस समय भी देश के सवा तीन सौ सांसदों ने लिखित पत्र के जरिए इस स्मारक को बनाने के लिए सदन में अपनी सहमति दी थी। उसी तरह की परिस्थितियां आज फिर सामने हैं।
सर कार्यवाह ने कहा, केंद्र की सरकार और देश के सांसदों को इस दिशा में कुछ सोचना चाहिए। मंदिर की भूमि पर किसी मस्जिद का ढांचा होने की बात कही जाती है, लेकिन वह इस बात को बिलकुल मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को संवेदनशील सरकार बताया। कहा कि काफी समय बाद ऐसी सरकार आई है। इसी वजह से इस बार कुंभ में दिव्यता और भव्यता दिख रही हैै। कहा कि यही मौका है जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर सरकारों को आगे बढ़ना चाहिए। कुंभ हमेशा से ही देश और दुनिया में सांस्कृतिक, सामाजिक परिवर्तन का साक्षी रहा है। सुरेश जोशी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद देश का वैभव बढ़ेगा। ऐसा पिछले उदाहरणों से देखा जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज ने कहा कि कुंभ अमरता का पर्व है। यही से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर जयघोष किया जाना चाहिए। राम का भव्य मंदिर बने इसके लिए अलख जगाने की जरूरत है। मिशन के संस्थापक आशीष भइया ने कहा कि त्याग और सेवा ही कुंभ का मूल है। भारत की संस्कृति, समाज, अर्थ व्यवस्था को समझने के लिए कुंभ आना होगा। यहां पर बड़े-बड़े धनाड्य भी खिचड़ी दान के लिए लाइन में खड़े मिलते हैं। आचार्य शांतनु ने बताया कि यह मिशन सेवा, साधना और संबोधि के सूत्र पर काम करता है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति केएन सिंह ने कहा कि कुंभ एक रिफ्रेसर कोर्स की तरह है। जहां आकर नया अनुभव प्राप्त होता है। धन्यवाद ज्ञापन मिशन के संयोजक संजय चतुर्वेदी और संचालन शतरुद्ध प्रताप ने किया। इस अवसर पर संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल, नरेंद्र शर्मा, अनामिका चौधरी, राघवेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed