फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़ दिखाया काला झंडा, गिरफ्तार

मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़ दिखाया काला झंडा, गिरफ्तार

Sun, 14 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़ दिखाया काला झंडा, गिरफ्तार
सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक ने दिखाया काला झंडा
विज्ञापन

नैनी के अरैल में हुई घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
उज्ज्वल रमण यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष है आरोपी, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद/नैनी। दो दिवसीय दौरे पर शहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में रविवार को बड़ी चूक हुुई। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक युवक सीएम के वाहन के पास पहुंच गया और उन्हें काले झंडे दिखाए। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना नैनी के अरैल में हुई।
दो दिवसीय दौरे के तहत सीएम शनिवार सुबह शहर पहुंचे थे। रविवार दोपहर उन्हें वापस जाना था। इससे पहले सुबह ही सीएम नैनी के अरैल स्थित सच्चा बाबा आश्रम में पूजा-अर्चना करने पहुुंच गए। वहां से करीब एक बजे मुख्यमंत्री वापस हो रहे थे। अभी उनका काफिला आश्रम के पास ही था कि तभी हुई घटना से सभी स्तब्ध रह गए। काफिला गुजर ही रहा था कि तभी एक युवक तेजी से सीएम की गाड़ी की ओर बढ़ा। गाड़ी के पास पहुंचते ही उसने पैंट की जेब से काला झंडा निकाला और गाड़ी में बैठे सीएम के सामने इसे लहराने लगा। यह देख सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। वह उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन तब तक युवक ने सीएम की गाड़ी के शीशे पर हाथ भी मार दिया। यही नहीं उसने नारेबाजी भी की। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर काफिले से दूर खींचा और इसके बाद सीएम की गाड़ी चली गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर नैनी थाने लाई। यहां पूछताछ में उसने खुद को उज्ज्वल रमण यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष शिव यादव बताया। घटना से मुख्यमंत्री के साथ चल रहे एडीजी, आईजी, एसएसपी समेत अन्य अफसर भी स्तब्ध थे। इंस्पेक्टर नैनी पीके मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर का नाम बदले जाने से था नाराज
पुलिस की पूछताछ में अब तक जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक आरोपी शिव शहर का नाम बदले जाने की घोषणा से नाराज था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के वक्त पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह इस संबंध में नारे भी लगा रहा था। फिलहाल अफसरों का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed