फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयागराज से चलने वाली सभी फ्लाइटों का समय बदला

प्रयागराज से चलने वाली सभी फ्लाइटों का समय बदला

Tue, 02 Apr 2019 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज से चलने वाली सभी फ्लाइटों का समय बदला
प्रयागराज से चलने वाली सभी फ्लाइटों का समय बदला
विज्ञापन

0 विमान कंपनियों ने सोमवार से लागू किया समर शेड्यूल
0 अब शाम 5.30 बजे दिल्ली जाएगी एयर इंडिया की फ्लाइट
प्रयागराज। प्रयागराज से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली फ्लाइटों का समय सोमवार से बदल गया है। प्रयागराज से इंदौर, नागपुर एवं दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज और एयर इंडिया की फ्लाइट बदले हुए समय से चलीं। अब मंगलवार से जेट एयरवेज की लखनऊ और पटना जाने वाली फ्लाइट भी बदले हुए समय से चलेंगी।

दरअसल डीजीसीए की ओर से समर शेड्यूल लागू किया गया है। जो 28 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद विंटर शेड्यूल एक बार फिर से लागू कर दिया जाएगा। इस अवधि में प्रयागराज से संचालित सभी विमानों के आगमन एवं प्रस्थान समय में सोमवार से बदल गया। दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट शाम 5.05 बजे की बजाय शाम 5.30 बजे उड़ी। इसी तरह से दिल्ली से भी एयर इंडिया का विमान दिन में 2.55 बजे चलकर शाम पांच बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचा। प्रयागराज से बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट भी अपने नए समय शाम 4.40 बजे प्रयागराज से उड़ी। इसी तरह बंगलूरू से ये फ्लाइट अब दिन में 1.30 बजे उड़ान भरकर शाम चार बजे प्रयागराज पहुंची। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव के मुताबिक सभी विमान कंपनियों का नया शेड्यूल जारी हो गया है।
विज्ञापन

विमानों की नई समय सारिणी
जेट एयरवेज प्रयागराज-इंदौर दोपहर 2.30-04.25 बजे सोम, बुध, शनि
जेट एयरवेज इंदौर-प्रयागराज सुबह 7.20-9.15 बजे सोम, बुध, शनि
जेट एयरवेज प्रयागराज-नागपुर सुबह 9.40-11.35 बजे सोम, बुध, शनि
जेट एयरवेज नागपुर-प्रयागराज दोपहर 12.10-02.05 बजे सोम, बुध, शनि
जेट एयरवेज प्रयागराज-लखनऊ दोपहर 01.45-02.55 बजे मंगल, गुरु, रवि
जेट एयरवेज लखनऊ-प्रयागराज सुबह 08.35-09.35 बजे मंगल, गुरु, रवि
जेट एयरवेज प्रयागराज-पटना सुबह 10.00-11.25 बजे मंगल, गुरु, रवि
जेट एयरवेज पटना-प्रयागराज सुबह 11.50-01.20 बजे मंगल, गुरु, रवि
एयर इंडिया प्रयागराज-दिल्ली शाम 05.30-07.30 बजे प्रतिदिन
एयर इंडिया दिल्ली-प्रयागराज दोपहर 02.55-05.00 बजे प्रतिदिन
इंडिगो प्रयागराज-बंगलूरू शाम 04.40-07.00 बजे प्रतिदिन
इंडिगो बंगलूरू-प्रयागराज दोपहर 01.30-04.00 बजे प्रतिदिन
इंडिगो प्रयागराज-मुंबई दोपहर 02.00-04.00 बजे प्रतिदिन (20 अप्रैल से होगी शुरुआत)
इंडिगो मुंबई-प्रयागराज सुबह 11.15-01.30 बजे प्रतिदिन (20 अप्रैल से होगी शुरुआत)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed