{"_id":"5c38a9ccbdec22734d6c10de","slug":"151547217356-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रात 11 बजे तक हो सकेगा विमानों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रात 11 बजे तक हो सकेगा विमानों का आवागमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रात 11 बजे तक हो सकेगा विमानों का आवागमन
0 एयर कमांड ने दी मंजूरी, अभी शाम 5.10 बजे तक ही है विमानों का आवागमन
0 एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट का संचालन 13 जनवरी, दिल्ली के लिए तीन विमान
प्रयागराज। बम्हरौली एयरपोर्ट में अब विमानों का आवागमन रात 11 बजे तक हो सकेगा। वायु सेना के एयर कमांड ने इसकी मंजूरी दे दी है। अभी तक एयरपोर्ट में शाम 5.30 बजे तक ही विमानों के आवागमन की अनुमति थी। एयर कमांड द्वारा दी गई अनुमति के बाद अब रात में भी यहां विमान उतर सकेंगे।
बम्हरौली एयरपोर्ट में वर्तमान समय सुबह नौ बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक ही विमानों के आवागमन की अनुमति है। यहां का सिविल टर्मिनल भले ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास हो लेकिन रनवे वायु सेना का ही है। इस वजह से यहां विमान संचालन की पूरी कंट्रोलिंग वायु सेना के ही पास है। किसी भी नई फ्लाइट के लिए यहां वायु सेना की अनुमति भी जरूरी है। साथ ही सुरक्षा कारणों से वायुसेना ने यहां शाम 5.30 बजे के बाद यात्री विमानों की लैंडिंग एवं टेकऑफ की अनुमति नहीं दी थी। इस वजह से तमाम कंपनियां प्रयागराज से विभिन्न शहरों की नई हवाई सेवा शुरू करने से कतरा रही थी। इसे देखते हुए एयरपोर्ट निदेशक ने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर रात में भी विमानों के आवागमन की अनुमति मांगी। ताकि विमान कंपनियां रात में भी अपने सेवा शुरू करें। फिलहाल एयर कमांड ने रात 11 बजे तक विमानों के आवागमन की अब मंजूरी दे दी है। एयर कमांड के इस निर्णय के बाद अब एयर इंडिया समेत तमाम निजी एयरलाइंस रात 11 बजे तक विभिन्न शहरों के लिए विमान सेवा शुरू कर सकती है। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने इसकी पुष्टि की है।
इंडिगो को शुरू करनी है आठ शहरों के लिए हवाई सेवा
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत विमान कंपनी इंडिगो अभी सिर्फ बंगलूरू के लिए ही हवाई सेवा शुरू कर चुकी है। कंपनी को अभी पुणे, मुंबई, रायपुर, भुवनेश्वर, देहरादून, भोपाल, गोरखपुर, कोलकाता के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करनी है। इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने इंडिगो को पत्र लिखकर जल्द से जल्द फ्लाइट शुरू करने को कहा है। एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक कुंभ का पहला स्नान पर्व मंगलवार 15 जनवरी को है। इसलिए कंपनी विमान सेवा शुरू करें। अब रात 11 बजे तक विमानों का आवागमन हो सकता है।
विज्ञापन
एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट का संचालन कल से
0 कुंभ मेले के मद्देनजर एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट का संचालन रविवार 13 जनवरी से शुरू हो जाएगा। पिछले दिनों ही एयर इंडिया ने दिल्ली, कोलकाता और अहमदाबाद के लिए 13 से 30 मार्च की अवधि में स्पेशल फ्लाइट चलाने का निर्णय लिया था। 13 जनवरी से दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट शुरू होगी। दिल्ली की उड़ान सप्ताह में तीन दिन तो कोलकाता की उड़ान दो दिन होगी। एयर इंडिया का विमान दिल्ली से स्पाइस जेट की रवानगी के थोड़ी देर पहले ही प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा। इसी तरह शाम को यही विमान एयर इंडिया की एक दूसरी नियमित फ्लाइट के महज पांच मिनट पहले दिल्ली रवाना होगा। उधर अहमदाबाद की उड़ान बुधवार 16 जनवरी से शुरू होगी। यह फ्लाइट सप्ताह में दो दिन चलेगी।
कुंभ स्पेशल फ्लाइट की समयसारिणी
फ्लाइट संख्या कहां से कहां तक समय दिन
एआई 698 प्रयागराज-अहमदाबाद पूर्वाह्न 11.45-अपराह्न 01.50 बुधवार, शनिवार
एआई 697 अहमदाबाद-प्रयागराज अपराह्न 02.40-शाम 4.20 बुधवार, शनिवार
एआई 768 प्रयागराज-कोलकाता मध्याह्न 12.05-अपराह्न 02.05 रविवार, मंगलवार
एआई 767 कोलकाता-प्रयागराज अपराह्न 02.40-शाम 04.30 रविवार, मंगलवार
एआई 404 प्रयागराज-दिल्ली शाम 5.10-शाम 6.30 रविवार, मंगलवार, बुधवार
एआई 403 दिल्ली-प्रयागराज सुबह 9.50- सुबह 11.10 रविवार, मंगलवार, बुधवार