{"_id":"5bc3a2c7bdec22696b2386a0","slug":"151539547847-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋचा को वर्धा विश्वविद्यालय ने दिया स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋचा को वर्धा विश्वविद्यालय ने दिया स्वर्ण पदक
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्धा विश्वविद्यालय की ओर से ऋचा को स्वर्ण पदक
0 कुलपति प्रो. हांगलू के खिलाफ कर रहीं आंदोलन का नेतृत्व
0 वर्तमान में सपा प्रवक्ता, इविवि में ग्लोबलाइजेशन की शोध छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र नेताओं में से एक ऋचा सिंह को वर्धा विश्वविद्यालय की ओर से स्वर्ण पदक दिया जाएगा। उन्हें यह पदक महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय केंद्रीय विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र) में सोमवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में दिया जाएगा। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।
ऋचा सिंह ने वर्धा केंद्रीय विश्वविद्यालय से महिला अध्ययन में एमफिल किया है और अपने बैच की गोल्ड मेडिलिस्ट हैं। वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ग्लोबलाइजेशन एंड डेवलपमेंट स्टडीज की शोध छात्रा हैं। उत्पीड़न के आरोप में घिरे इविवि के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के खिलाफ जारी आंदोलन का जो छात्र नेता नेतृत्व कर रहे हैं, उनमें ऋचा सिंह भी शामिल हैं। ऋचा इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
कुछ दिनों पहले ऋचा सिंह ने ही कल्याणी (पश्चिम बंगला) से इविवि के महिला सलाहकार बोर्ड को भेजे गए एक पत्र की कॉपी को सार्वजनिक किया था, जिसमें एक महिला ने कुलपति प्रो. हांगलू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। प्रो. हांगलू कल्याणी विश्वविद्यालय के भी कुलपति रह चुके हैं। हालांकि इविवि प्रशासन ने ऐसे किसी भी पत्र से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में इविवि महिला सलाहकार बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष प्रो. रंजना कक्कड़ ने माना था कि कल्याणी से एक महिला का पत्र उन्हें मिला था। पत्र की मूल कॉपी उनके पास है और मामले की उच्च स्तरीय जांच होती है तो वह पत्र दिखाने को तैयार हैं।