फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   संशोधित अस्पताल

संशोधित अस्पताल

Tue, 09 Oct 2018 08:48 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
संशोधित अस्पताल
सरकारी अस्पतालों की दशा
विज्ञापन

सुधारने के लिए क्या किया ?
0 हाईकोर्ट ने अपने निर्देशों के अनुपालन पर मुख्य सचिव से मांगा जवाब
0 सरकारी कर्मचारियों का सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने का दिया था निर्देश
0 अस्पताल और उपचार में वीआईपी कल्चर खत्म करने का भी था आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने छह माह पूर्व दिए अपने निर्देशों के अनुपालन पर मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने सूबे की चिकित्सा व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारने के लिए व्यापक दिशा निर्देश दिए थे। कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराने तथा अस्पतालों में वीआईपी कल्चर समाप्त करने का आदेश दिया था। यह भी निर्देश दिया था कि छह माह बाद में इन निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट दाखिल की जाए। कोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि 30 अक्तूबर को इस दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दें।
स्नेहलता सिंह और अन्य की याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ सुनवाई कर रही है। इससे पूर्व नौ मार्च 2018 के आदेश में हाईकोर्ट ने चिकित्सा व्यवस्था सुधारने और मरीजों की सहूलियत सहित अस्पतालों का नियमित ऑडिट करने सहित कई निर्देश दिए थे। कोर्ट ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे और मोतीलाल नेहरू मेडिकल के प्राचार्य डा. एसपी सिंह के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने के लिए उनको कारण बताओ नोटिस दिया था। बाद में इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी, मगर चिकित्सा व्यवस्था सुधारने के लिए दिए तमाम निर्देशों का अनुपालन होना था।
विज्ञापन


0000000000000000
हाईकोर्ट ने दिए थे ये निर्देश

न दिया जाए वीआईपी ट्रीटमेेंट
जब भी कोई उच्च अधिकारी या राजनेता सरकारी अस्पताल में इलाज कराने जाता है तो ड्यूटी पर तैनात मेडिकल अफसर उसका इलाज उसी तरह से करेगा जैसे किसी आम मरीज का किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में इलाज
सिर्फ उसी स्थिति में सरकारी कर्मचारी को प्राइवेट में इलाज की अनुमति दी जाए, जब उसे कोई ऐसी बीमारी है जिसके इलाज की सुविधा सरकारी अस्पताल में नहीं है।

0 प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डाक्टरों से नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस की वसूली की जाए।
0 रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर और पैथालॉजी सेंटर की भी विजिलेंस से नियमित जांच कराएं।
इसके अलावा कोर्ट ने इलाहाबाद में मोतीलाल नेहरू स्थित ट्रामा सेंटर पर रिपोर्ट मांगी थी। कहा था कि ट्रामा सेंटर की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed