{"_id":"5baa65a4867a557fea119d25","slug":"151537893796-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के तीन कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड के तीन कर्मचारी निलंबित
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों से दुर्व्यवहार में तीन कर्मचारी निलंबित
यूपी बोर्ड में 20 सितंबर को सचिव से वार्ता के दौरान उप सचिव से किया था अभद्र आचरण
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड सचिव ने 20 सितंबर को कर्मचारियों से वार्ता के दौरान बोर्ड मुख्यालय के उप सचिव प्रशासन सुधीर कुमार के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी निलंबन पत्र में राम शंकर पांडेय यूपी बोर्ड कार्णिक संघ के पूर्व अध्यक्ष, राजू पूर्व महामंत्री यूपी बोर्ड कार्णिक संघ, सुरेश सिंह पूर्व महामंत्री यूपी बोर्ड कार्णिक संघ का नाम शामिल है। निलंबन की अवधि में रामशंकर पांडेय को वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय, राजू को गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय और सुरेश सिंह को मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उप सचिव प्रशासन से दुर्व्यवहार मामले की जांच वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव सतीश सिंह को सौंपी गई है।