फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गंगा-यमुना के जल स्तर में वृद्धि

गंगा-यमुना के जल स्तर में वृद्धि

Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
गंगा-यमुना के जल स्तर में वृद्धि
गंगा स्थित, यमुना का जलस्तर घटा
विज्ञापन

इलाहाबाद। कछारी इलाकों के करीब पहुंचने के बाद शनिवार की देर शाम गंगा का जल स्तर स्थिर हो गया। यमुना घटने लगी है। कानपुर, नरोरा और टिहरी बांधों से फिर 4.17 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है। तटवर्ती क्षेत्रों के लोग सुरक्षित स्थानों पर ठिकाना ढूंढने लगे हैं।

सिंचाई विभाग के बेनी बंध स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार फाफामऊ में रात आठ बजे गंगा 79.330 मीटर के जलस्तर पर पहुंच कर स्थिर हो गई। जबकि छतनाग में 77.230 मीटर पर जाकर घटने लगी है। छतनाग में शाम चार से रात आठ बजे के बीच दो सेंमी जल स्तर घट गया। इसी तरह नैनी में रात आठ बजे यमुना का जल स्तर 77. 950 मीटर रिकार्ड किया गया। यमुना भी एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रही है। उधर, कानपुर बैराज से 2,72, 977 लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। नरौरा से 84,683 क्यूसेक और हरिद्वार से 59,401 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़े जाने से निचले स्तरों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed