{"_id":"5b183b0d4f1c1bb06e8b69c7","slug":"151528314637-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से बलिया के लिए शुरू हुई जनरथ बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद से बलिया के लिए शुरू हुई जनरथ बस
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से बलिया के लिए शुरू हुई एसी जनरथ
0 सोनौली जाने वाली सेवा की बंद, बलिया के लिए की गई शुरू
0 397 रुपये रखा गया है किराया, बस रवानगी का वक्त शाम चार बजे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
रोडवेज ने बलिया जाने वाले यात्रियों को खासी राहत दी है। गर्मी और उमस के इस मौसम में इलाहाबाद से बलिया के लिए रोडवेज ने पहली बार एसी जनरथ बस सेवा शुरू की है। नियमित रूप से इस बस का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। जो शाम चार बजे इलाहाबाद से रवाना होकर रात 11 बजे बलिया पहुंच जा रही है।
इलाहाबाद परिक्षेत्र के सिविल लाइंस डिपो की ओर से नेपाल बार्डर स्थित सोनौली के लिए एसी जनरथ सेवा चल रही थी, लेकिन संबंधित रूट पर अपेक्षित यात्री न मिल पाने की वजह से रोडवेज ने यह सेवा बंद कर अब उक्त बस को बलिया के लिए शुरू कर दिया है। उधर बलिया जाने वाले यात्री भी इस रूट पर सीधी एसी बस चलाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। फिलहाल रोडवेज ने सोनौली जाने वाली बस को अब इलाहाबाद से बलिया के लिए शुरू कर दिया है। कुल 301 किलोमीटर के इस सफर को तय करने में जनरथ सेवा को सात घंटे लगते हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर सड़क खराब होने की वजह से यह बस आठ घंटे का समय अभी लगा रही है। इलाहाबाद से इसकी रवानगी का वक्त शाम चार बजे एवं बलिया से इलाहाबाद के लिए इसके चलने का समय सुबह चार बजे का निर्धारित किया गया है। इसका किराया 397 रुपये रखा गया है, जबकि इस रूट पर चलने वाली सामान्य बस का किराया 301 रुपये हैं।