{"_id":"5a00727e4f1c1bd7538bb999","slug":"151509978750-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी के घर दिन दहाड़े 50 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यापारी के घर दिन दहाड़े 50 हजार की चोरी
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किराना व्यापारी के घर दिन दहाड़े 50 हजार की चोरी
-दीवार फांदकर घुसे थे चोर, घर बंद कर खेत गया था दुकानदार
-जांच पड़ताल के बाद चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कनैली(कौशाम्बी)। सरायअकिल के धर्मपुर गांव के एक किराना व्यापारी का बंद मकान सोमवार की दोपहर बेखौफ चोर खंगाल ले गए। दुकान के गल्ले से रकम लेकर चोर भाग निकले। घटना के दौरान व्यापारी का परिवार मेला देखने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सरायअकिल थानाक्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी सुरेश कुमार किराना व्यापारी है। स्थानीय बाजार होने के कारण घर में ही दुकान खोल रखी है। बताया कि सोमवार को परिवार के अन्य लोग मेला देखने के लिए गए थे। परिवार के जाने के बाद दोपहर वह घर में ताला लगाकर खेत की ओर चला गया। इसी दौरान घर के पीछे से दीवार फांदकर घुसे बखौफ चोर दुकान में रखा एक लाख 80 हजार रुपए पार कर दिया। जाते-जाते चोर 50 हजार लेने के बाद शेष रकम छत पर रखे पुआल के पास फेंक दिया। दोपहर बाद वह घर लौटा तो दुकान का मंजर देख सन्न रह गया। किराना व्यापारी के घर चोरी की भनक मोहल्ले के लोगों को हुई तो मौके पर मजमा जमा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए दुकानदार से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन