{"_id":"59de47c34f1c1bc8678b556a","slug":"151507739587-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा 26 से, सहायक अध्यापक पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा 26 से, सहायक अध्यापक पदोन्नति
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 26 से
इलाहाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 26 अक्तूबर से शुरू होगी। परीक्षाएं पांच नवंबर तक चलेंगी। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बुधवार को सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षिक सत्र का छह माह व्यतीत होने जा रहा है। ऐसे में कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं तय तिथि तक अनिवार्य रूप से करा ली जाएं।
परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापकों की होगी पदोन्नति
0 31 अगस्त तक विद्यालय में तीन वर्ष या उससे अधिक समय पूरा कर चुके अध्यापकों को मिलेगा लाभ
इलाहाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों को जल्द पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। इसके लिए सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार की जा रही है। पदोन्नति का लाभ 31 अगस्त 2017 तक विद्यालय में तीन वर्ष या उससे अधिक समय पूरा कर चुके सहायक अध्यापकों को मिलेगा।
शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी इन दिनों प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार करा रहे हैं। इसके तहत विद्यालयों में नियुक्त एवं कार्यरत अध्यापक, जिनकी सेवा 31 अगस्त 2017 को तीन वर्ष पूरी हो गई है, उनके नाम सूची में शामिल किए जा रहे हैं। किसी अध्यापक के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है तो सूची में उसका भी उल्लेख करना है। सूची तैयारी कर जल्द निदेशालय को भेजी जाएगी। इसके बाद पदोन्नति पर निर्णय होगा।