{"_id":"59dce8364f1c1bcc538b6b9a","slug":"151507649590-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम + अविष्कार आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम + अविष्कार आज से
Updated Tue, 10 Oct 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम, पंचायतों में बढ़े 7802 मतदाता
नगर निकाय में कुल 1158347 मतदाता, नगर निगम के वोटराें की संख्या 1015096
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
पिछले महीने चले अभियान के बाद नगर निगम और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए तकरीबन आठ हजार मतदाता बढ़ गए हैं। अकेले नगर निगम में ही सात हजार से अधिक मतदाता बढ़े हैं। प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार नगर निगम और नौ पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 1158347 है। 20839 मतदाता पिछले महीने जुड़े हैं। हालांकि 13037 बाहर भी हो गए। इस तरह से 7802 मतदाता बढ़ गए हैं।
नगर निगम के कुल 80 वार्ड में 18370 बढ़ गए। हालांकि 11202 मतदाता बाहर भी हो गए। इस तरह से नगर निगम के मतदाताओं की संख्या में वास्तविक बढ़ोतरी 7168 की हुई है। इसके बाद नगर निगम में कुल मतदाताओं की संख्या 1015096 हो गई है। सिरसा नगर पंचायत में कुल 9450 मतदाता हैं। पुनरीक्षण के बाद 250 मतदाता बढ़े तो 297 सूची से बाहर भी हो गए। लाल गोपालगंज में नगर निगम के बाद सबसे अधिक 23800 मतदाता हैं। वहां 428 मतदाता जुड़े हैं तो 97 बाहर भी हुए। झूंसी नगर पंचायत के विस्तार के मतदाताओं की संख्या 18305 हो गई है। इसमें 136 मतदाता जुडे़ लेकिन 46 बाहर भी हो गए। फूलपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 20834 है। इनमें 309 जुड़े लेकिन 311 बाहर हो गए। शंकरगढ़ में कुल 12601 में 180 नए मतदाता हैं। वहीं 46 बाहर हो गए। कोरांव में कुल 10828 में 187 मतदाता पिछले महीने जुडे़ लेकिन 490 बाहर हो गए। हंडिया में कुल 18250 मतदाता हैं। 415 मतदाताओं के सापेक्ष 91 बाहर हो गए। भारतगंज में कुल 14709 मतदाता हैं। इनमें 229 नए मतदाता हैं। वहीं 108 बाहर हो गए। मऊआइमा में 14474 मतदाताओं में 335 नए जुड़े हैं। हालांकि, 349 मतदाता जांच के बाद सूची से बाहर हो गए।
00
अविष्कार आज से, झाझरिया होंगे आकर्षण
इलाहाबाद। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में चार दिनी तकनीकी समारोह ‘अविष्कार-2017’ बुधवार को शुरू होगा। समारोह का मुख्य आकर्षण नोटॉक्स होगा। इसमें अलग-अलग क्षेत्र की सफल विभूतियां छात्र-छात्राओं से रूबरू होंगी। इसके तहत पहले दिन यानी, 11 अक्तूबर को पैरा ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित देवेंद्र झाझरिया टेकभनोक्रेट्स के हौसलों को उड़ान देंगे। वह शाम छह बजे विद्यार्थियों से मुखातिब होंगे। वहीं आखिरी शाम 14 अक्तूबर को मशहूर गायक और अभिनेता विनय पाठक विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इनके अलावा विवेक पाटिल आदि कलाकार तथा शिक्षाविद् विद्यार्थियों के बीच होंगे। समारोह के दौरान एक दर्जन से अधिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।