फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि और मुक्त विवि की परीक्षाएं

इविवि और मुक्त विवि की परीक्षाएं

Tue, 13 Jun 2017 08:55 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
इविवि और मुक्त विवि की परीक्षाएं
नौ शहरों में शुरू हुई इविवि की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

0 एमबीए के लिए बंगलूरू, दिल्ली केंद्र से भी परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। सभी परीक्षाओं में 85 से 75 फीसदी तक उपस्थिति रही। परीक्षाएं इलाहाबाद समेत अलग-अलग जिलों के नौ केंद्रों में कराई जा रही हैं।
अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस, एमबीए और एमएससी इन एग्रीकल्चर साइंस की ऑनलाइन परीक्षाएं इलाहाबाद, बंगलूरू, बरेली, गोरखपुर, दिल्ली, कानपुर, कोलकाता, गोरखपुर, वाराणसी के विभिन्न केेंद्रों में कराई गईं। अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस की परीक्षा के लिए 76 आदेनकर्ताओं में 68 (89.47 फीसदी), एमबीए की ऑनलाइन परीक्षा में 864 आवेदनकर्ताओं में 747 (86.46) और एमएससी इन एग्रीकल्चर साइंस की परीक्षा में 433 आवेदनकर्ताओं में 394 (90.10 फीसदी) अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा बीएड, एमएड और एमएसी रूरल टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट की ऑनलाइन परीक्षाएं भी कराई गईं। इन परीक्षाओं के लिए इलाहाबाद समेत बरेली, दिल्ली, गोरखपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और वाराणसी केंद्र से भी अभ्यर्थी शमिल हुए। बीएड के लिए कुल 3747 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 3230 (86.20 फीसदी) ने परीक्षा दी जबकि एमएड में प्रवेश के लिए 904 आवेदनकर्ताओं में 800 (88.50 फीसदी) और डेवलपमेंट में प्रवेश के लिए 60 में से 57 परीक्षार्थी (95 फीसदी) ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्त विवि में पकड़े गए तीन नकलची
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में मंगलवार को तीन नकलची पकड़े गए। परीक्षा प्रदेश भर के 96 केंद्रों में कराई जा रही है। कुलपति प्रो. एमपी दुबे के निर्देश पर जांच के लिए निकली टीम ने आरएसएमपी डिग्री कॉलेज कुंडा, प्रतापगढ़ में नकल करते तीन परीक्षार्थियों को पकड़ा, जिनमें एक छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं। इसके साथ ही टीम ने बीबीएस पब्लिक कॉलेज बरना प्रतापगढ़, नंदन महाविद्यालय प्रतापगढ़, पीबी कॉलेज प्रतापगढ़ और स्नातकोत्तर महाविद्याय पट्टी प्रतापगढ़ परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed