फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   151 FIRs were registered against Shine City Company director Rashid at Civil Lines police station.

Prayagraj : सिविल लाइंस थाने में शाइन सिटी कंपनी के निदेशक राशिद पर दर्ज थी 151 एफआईआर

Fri, 27 Feb 2026 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Feb 2026 08:13 PM IST
सार

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत अन्य जगहों पर सस्ते प्लाट का सपना दिखाकर लोगों से अरबों रुपये की ठगी करने वाले शाइन सिटी के निदेशक रशीद नसीम को दुबई से पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
151 FIRs were registered against Shine City Company director Rashid at Civil Lines police station.
राशिद नसीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत अन्य जगहों पर सस्ते प्लाट का सपना दिखाकर लोगों से अरबों रुपये की ठगी करने वाले शाइन सिटी के निदेशक रशीद नसीम को दुबई से पकड़ लिया गया है। आरोपी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। करेली के जीटीबी नगर निवासी आरोपी राशिद व उसके भाई आसिफ समेत अन्य पर सिविल लाइंस थाने में 151 एफआईआर दर्ज हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2013 से राशिद नसीम ने शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत कर सिविल लाइंस के कूपर रोड में ऑफिस बनाया। इसमें उसका भाई आसिफ नसीम समेत कई एजेंट शामिल हुए। ये लोग जरूरतमंद लोगों को प्रयागराज के घूरपुर के गौहनिया, बारा तहसील अंतर्गत कांटी ग्राम, फाफामऊ के शांतिपुरम के अलावा अन्य शहरों में सस्ते प्लाट का प्लान दिखाकर निवेशकों से बुकिंग कर आसान किस्तों के नाम पर बड़ी रकम जुटाते थे। कई साल गुजरने के बाद जब पीड़ितों को प्लाट और ना ही अपने रुपये वापस मिले तो लोग सिविल लाइंस ऑफिस पहुंचने लगे।
विज्ञापन


ऑफिस बंद मिलने पर लोगों ने पहले पुलिस और फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वर्ष 2020 में कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में शाइन सिटी के निदेशक राशिद नसीम व उसके भाई आसिफ नसीम समेत अन्य एजेंटों पर पहली एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पीड़ितों के आने का सिलसिला लगा रहा। नतीजन फरवरी 2025 तक कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में कुल 151 एफआईआर दर्ज की गई। बता दें कि राशिद आसिफ नसीम समेत कई एजेंटों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार से ज्यादा लोग गवां चुके अरबों

पुलिस के मुताबकि, शाइन सिटी के निदेशक समेत अन्य ने मिलकर सिर्फ प्रयागराज के ही एक हजार से ज्यादा लोगों को सस्ते दामों पर प्लाट का सपना दिखाकर अरबों रुपये की ठगी कर चुके हैं। प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, फतेहपुर समेत अन्य शहरों में रहने वाले पीड़ितों में नौकरी पेशा से लेकर सरकारी कर्मचारी तक शामिल हैं।

एफआईआर के बाद ईओडब्ल्यू में केस स्थानांतरित

सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद केस को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कानपुर में स्थानांतरित कर दिया जाता है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि राशिद नसीम समेत अन्य पर कुल 151 एफआईआर दर्ज हैं, जिसकी जांच लखनऊ व कानपुर ईओडब्ल्यू कर रही है।

शाइन सिटी की कई एकड़ भूमि समेत आवास कुर्क

दिसंबर 2022 को बारा के कांटी ग्राम सभा में शाइन सिटी ग्रुप की कई एकड़ जमीन पर पुलिस आयुक्त वाराणसी के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई थी। किसानों को कुछ को एडवांस देकर कुछ किसानों से रजिस्ट्री कराकर लगभग 100 बीघे में शाइन सिटी का विस्तार किया था। वहीं, नवंबर 2024 को राशिद नसीम के करेली जीटीबी नगर स्थित आवास पर ईओडब्ल्यू कानपुर की टीम ने मुनादी कराने के साथ नोटिस चस्पा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed