{"_id":"61b34c2f63e6ba5ccb5d0fbe","slug":"1500-couples-will-become-each-other-record-of-so-many-marriages-in-a-day-will-be-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह : 1500 जोड़े कल हो जाएंगे एक दूजे के, एक दिन में इतनी शादियों का यूपी में होगा रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह : 1500 जोड़े कल हो जाएंगे एक दूजे के, एक दिन में इतनी शादियों का यूपी में होगा रिकार्ड
Fri, 10 Dec 2021 06:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Dec 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
marriage
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 1500 जोड़े शनिवार को एक-दूजे के बंधन में बंध जाएंगे। संख्या के लिहाज से प्रदेश में यह रिकॉर्ड होगा। हालांकि, शादियां एक स्थान पर नहीं होगी। नगर निकाय और ब्लॉकवार होंगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक 611 जोड़ों की शादी का रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड भी संगम क्षेत्र में बना था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जोड़ों का चयन हो चुका है। उनके दस्तावेजाें की भी जांच की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि एक जोड़े पर कुल 51 हजार रुपये खर्च होंगे। इनमें से 35 हजार रुपये वधू के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। 10 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे। शेष छह हजार रुपये आयोजन पर खर्च होंगे।
विज्ञापन