{"_id":"68036fc82c19fd7170065858","slug":"15-year-old-girl-raped-after-being-given-intoxicants-accused-arrested-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नशीला पदार्थ खिलाकर 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नशीला पदार्थ खिलाकर 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 19 Apr 2025 03:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Apr 2025 03:11 PM IST
सार
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ खिलाकर 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया गया। छात्रा गर्भवती हुई तो आरोपी उसे साथ ले गया और दवा खिलाकर बीमारी की हालत में छोड़ दिया।
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ खिलाकर 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया गया। छात्रा गर्भवती हुई तो आरोपी उसे साथ ले गया और दवा खिलाकर बीमारी की हालत में छोड़ दिया। कर्नलगंज पुलिस ने केस दर्ज कर अयोध्या के थाना तारुन निवासी शिवम विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। अयोध्या के थाना तारुन निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बेटे के साथ बेटी प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि तीन माह पहले बेटा कमरे में नहीं था, तभी शिवम ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेटी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद उसके पेट में दर्द हुआ तो मां को जानकारी दी। बात शिवम तक पहुंची तो 15 अप्रैल को बेटी को जबरदस्ती साथ ले गया। खोजबीन के बाद बेटी का कुछ पता नहीं चला और मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। इसकी शिकायत कर्नलगंज पुलिस को दी गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि इसी बीच उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। शक के आधार पर एसआरएन चौकी गया और पुलिस की मदद से सीसीटीवी खंगाला तो बेटी शिवम साथ दिखी, लेकिन यहां से दोनों लापता हो गए। मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस करेली के हयात अस्पताल में शिवम तक पहुंची। वहां बेटी भर्ती है, जबकि प्रयाग जंक्शन से शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन