फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   15 thousand teachers recruitment counseling will be re- admitted

दोबारा होगी 15 हजार शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग

Thu, 16 Jun 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों के लिए चल रही 15 हजार शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़ा की खबर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को काउंसलिंग के लिए जारी सूची में संशोधन करके नए सिरे से काउंसलिंग करने का निर्देश बुधवार को दिया है। प्रदेश के सभी बीएसए को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रथम काउंसलिंग के लिए जारी कटऑफ में गलत नाम से आवेदन करके जगह बनाने वालों को बाहर किया जाए। साथ ही एक से अधिक आवेदन भरकर मेरिट में तीन-तीन बार जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को सूची से हटाकर एक जगह नाम रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सूची में संशोधन करके नई सूची जारी करने का निर्देश दिया है। नई सूची के आधार पर तैयार मेरिट से ही काउंसलिंग 17 जून को कराने को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि 17 जून को प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद रिक्त पदों का विवरण 18 जून को जिले की एनआईसी की वेबसाइट पर प्रकाशित करके शेष अभ्यर्थियों को 21 जून को दूसरी काउंसलिंग के लिए बुलाएं। 
विज्ञापन

बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने इससे पहले अपने 15 जून के अंक में खबर प्रकाशित की थी कि 15 हजर शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा हुआ है। इसमें जिस अभ्यर्थी का नाम टॉप पर है, उसके हाईस्कूल, इंटर और स्नातक के पूर्णांक और प्राप्तांक समान हैं। भर्ती पर सवाल उठाए जाने के दिन ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने मेरिट सुधार कर नई कटऑफ जारी करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed