फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के 15 कमरों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड

Fri, 03 Apr 2020 01:31 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
15 rooms of state university will be convert as isolation ward
Isolation centre - फोटो : Amar Ujala

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय परिसर के 15 कमरों में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए वार्ड बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि सभी 15 कमरों की रंगाई-पुताई करा दी गई है और प्रशासन चाहे तो इन्हें वार्ड के रूप में इस्तेमाल कर सकता है।

15 rooms of state university will be convert as isolation ward
CoronaVirus: Isolation centre - फोटो : AmarUjala

इसके साथ ही राज्य विश्वविद्यालय की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपये भेजे जा रहे हैं। साथ ही एक हजार मास्क भी तैयार किए जा रहे हैं, जो जिला प्रशासन को दिए जाएंगे। महात्मा गांधी मार्ग पर सीपीआई कैंपस स्थित राज्य विश्वविद्यालय का परिसर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से महज 200 मीटर की दूरी पर है।

15 rooms of state university will be convert as isolation ward
isolation ward - फोटो : ANI

इसी के मद्देनजर राज्य विश्वविद्यालय के भवन में पहले तल पर खाली 15 कमरों की रंगाई-पुताई करा कर उन्हें वार्ड के रूप में तैयार कर लिया गया है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने डीएम को पत्र भेजा है कि जरूरत पड़ने पर इन कमरों को आइसोलेशन वार्ड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राज्यपाल के साथ हुई कुलपतियों की बैठक में भी यह जानकारी दी गई। राज्यपाल को यह भी बताया गया कि राज्य विश्वविद्यालय के 624 संघटक कॉलेज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
15 rooms of state university will be convert as isolation ward
कोरोना का टेस्ट करते - फोटो : pti
सभी कॉलेजों से कहा गया है कि वे पांच किलो आटा और दो-दो किलो दाल एवं चावल के पैकेट बनाकर तैयार करें और राज्य विश्वविद्यालय को भिजवा दें। सभी कॉलेजों को 20-20 पैकेट बनाने के लिए कहा गया है। इस तरह तैयार कुल 12 हजार पैकेट का वितरण लॉक डाउन में फंसे मजदूरों के बीच कराया जाएगा।
 

इनमें से कई पैकेट नैनी स्थित राज्य विश्वविद्यालय के भवन निर्माण में लगे मजदूरों के बीच बांटे जाएंगे, जो लॉक डाउन में फंसे हुए हैं। बाकी पैकेट डीएम को भेज दिए जाएंगे और वह अपने स्तर से इनका वितरण कराएंगे। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य विश्वविद्यालय 20 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग भी देने जा रहा है।

विज्ञापन
15 rooms of state university will be convert as isolation ward
देशभर से दिल्ली पहुंचे तब्लीगी जमात के लोग - फोटो : अमर उजाला
इनमें कालेजों की तरफ से भेजे गए 10 लाझ रुपये भी शामिल हैं। साथ ही कुलपति समेत विश्वविद्यालय के सभी नियमित शिक्षक, कर्मचारी, अफसर और गेस्ट फैकेल्टी दो-दो दिन का वेतन दे रहे हैं। वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी अपना एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है। 


जमा की गई धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी जाएगी। वहीं कुलपति ने होम साइंस की अपनी 10 शोध छात्राओं को 100-100 मास्क बनाने का लक्ष्य दिया है। ये मास्क एक हफ्ते में तैयार कर लिए जाएंगे और उसके बाद कुल एक हजार मास्क जिलाधिकारी को सौंप दिए जाएंगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed